सांसद विजय बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सुपुत्र सौरव बघेल के विवाह का निमंत्रण पत्र भेंट कर आमंत्रित किया….

नई दिल्ली 5 नवंबर 2025:- दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल एवं परिजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके निवास पर मुलाकात कर अपने सुपुत्र चिरंजीव सौरभ बघेल के विवाह का निमंत्रण ससम्मान भेंट कर उन्हें आमंत्रित किया

दुर्ग सांसद विजय बघेल पत्नी रजनी बघेल एवं परिजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली निवास पर सौजन्य भेंट कर सांसद ने अपने सुपुत्र चिरंजीवी सौरभ बघेल के विवाह का शुभ निमंत्रण पत्र प्रधानमंत्री जी को ससम्मान भेंट कर आमंत्रित किया।


प्रधानमंत्री जी ने स्नेहपूर्वक सांसद एवं उनके परिवार का निमंत्रण स्वीकार करते हुए उनसे आत्मीय बातचीत की एवं चिरंजीवी सौरभ एवं पूरे परिवार को आशीर्वाद प्रदान कर शुभकामनाएं दी। तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
यह मुलाकात अत्यंत सौहार्दपूर्ण और प्रेरणादायी रही।



