सांसद विजय बघेल दुर्ग जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष चुने गए….. योगेश कुमार कोषाध्यक्ष होंगे…

IMG_20241030_081450.jpg

भिलाई नगर 25 जनवरी 2025:- दुर्ग जिला ओलम्पिक संघ  का चुनाव सांसद विजय बघेल के निवास में हुआ। इस दौरान उन्हें एसोसिएशन का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। बैठक में ओलम्पिक से मान्यता प्राप्त जिला खेल संघों के पदाधिकारी मौजूद थे।

बैठक में तैराकी संघ से गोपाल खंडेलवाल, रोविंग संघ से रमेश कुमार श्रीवास्तव, सहीराम जाखड़, फैसिंग संघ के बशीर अहमद खान, जूडो से अरुण द्विवेदी, खो-खो से उमेश सिंह, पोखन लाल साहू, मोहन लाल कोसरे, योगेश कुमार, वीआर चन्नावर सहित अन्य मौजूद थे। सांसद का नाम सहीराम जाखड़ ने प्रस्तावित किया, जिसका समर्थन रमेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।

सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से उक्त प्रस्ताव को पारित किया। बैठक में बशीर अहमद ने जानकारी दी कि संघ का पंजीयन फर्म्स एवं संस्थाएं से वर्ष 1997 में किया गया था। जो सक्रिय रुप से कार्य न करने के कारण जिला ओलम्पिक संघ दुर्ग का पुर्नगठन किया जा रहा है।

इसमें 13 पदों पर पदाधिकारी का चुनाव किया जाना है। अध्यक्ष के अलावा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष 1, उपाध्यक्ष 3, महासचिव 1, सहसचिव 3, कोषाध्यक्ष 1, कार्यकारिणी सदस्य 3 पद हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल, उपाध्यक्ष रमेश कुमार श्रीवास्तव, सहीराम जाखड़, उमेश सिंह चुने गए। बशीर अहमद खान महासचिव चुने गए। सहसचिव अरुण द्विवेदी, व्हीआर चन्नावर, पोखन लाल साहू चुने गए। कोषाध्यक्ष योगेश कुमार चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों में समीर खान, मोहनलाल कोसरे, अब्दुल रहीम चुने गए।

विजय बघेल ने कहा कि जिले के सभी खेल संघों को मान्यता प्रदान की जायेगी। उनके खेलों की मैदान की व्यवस्था किया जाएगा, दुर्ग जिला ओलम्पिक गेम्स का आयोजन किया जाएगा।


scroll to top