मिस्टर यूनिवर्स 2025 का खिताब भारत के सरवन मणि को... भारत को ओवरऑल चैंपियनशिप 11 गोल्ड 09 सिल्वर और पांच कांस्य पदक मिले... निर्णायक के रूप में महेंद्र सिंह टेकाम ने किया भारत का प्रतिनिधित्व... - Steel City Online News Portal

मिस्टर यूनिवर्स 2025 का खिताब भारत के सरवन मणि को… भारत को ओवरऑल चैंपियनशिप 11 गोल्ड 09 सिल्वर और पांच कांस्य पदक मिले… निर्णायक के रूप में महेंद्र सिंह टेकाम ने किया भारत का प्रतिनिधित्व…

IMG-20251116-WA1103.jpg

मिस्टर यूनिवर्स 2025 का खिताब भारत के सरवन मणि को…

भारत को ओवरऑल चैंपियनशिप 11 गोल्ड 09 सिल्वर और पांच कांस्य पदक मिले…

निर्णायक के रूप में महेंद्र सिंह टेकाम ने किया भारत का प्रतिनिधित्व…

रायपुर 16 नवंबर 2025 :-बाटम इंडोनेशिया में 11 से 17 नवंबर तक आयोजित 16 वीं वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग फिटनेस चैंपियनशिप में भारत ओवरऑल चैंपियनशिप बना, चैंपियनशिप में 11 गोल्ड, 09 सिल्वर,05 कांस्य पदक मिले इस प्रतियोगिता में 35 देश के खिलाड़ियों में भाग लिया निर्णायक के रूप में छत्तीसगढ़ के महेंद्र कुमार टेकम ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।

16 वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस चैंपियनशिप बाटम इंडोनेशिया में 11 से 17 नवंबर 2025 तक आयोजित की गई जिसमें जिले में कार्यरत महेंद्र कुमार टेकाम वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक कार्यालय उप आयुक्त सहकारिता जिला बेमेतरा में कार्यरत हैं ने इंडियन बॉडीबिल्डर फेडरेशन की ओर से निर्णायक के दायित्व सौंप गया उक्त चैंपियनशिप में 35 देश के खिलाड़ी और ऑफिशल्स उपस्थित हुए और शानदार प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम ने 11 गोल्ड मेडल 09 सिल्वर मेडल और 05 कांस्य पदक प्राप्त कर कुल 25 मेडल प्राप्त कर कुल 715 पॉइंट के साथ भारत देश ओवरऑल चैंपियन बना

साथ ही भारत देश के सरवन मनी मिस्टर यूनिवर्स 2025 बने महेंद्र कुमार टेकाम वरिष्ठ सरकारी निरीक्षक के उक्त प्रतियोगिता में निर्णायक के रुप मे भाग लेने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडीबिल्डर एसोसिएशन के पदाधिकारी ने बधाई दी है और सफलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने पर बेमेतरा जिले के सभी अधिकारी /कर्मचारीगणो ने तथा प्रिन्ट मीडिया पत्रकारिता जगत ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है


scroll to top