पुरी बीच में डूबने से भिलाई के युवक की मौत
00 नहाते समय लहरों के साथ समुद्र में समाया
भिलाई नगर 28 जुलाई 2025:- रुआबांधा भिलाई के एक युवक की पूरी के समुद्र में डूबने से मौत हो गई। घटना 27 जुलाई की है जब युवक मंदिर दर्शन के बाद पुरी बीच पर नहाने पहुंचा। इस दौरान तेज लहरों ने उसे खींच लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद तट रक्षक टीम की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला गया। पुरी से शव को यहां लाने के बाद आज शाम को रिसाली मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किए जाने की तैयारी है।

जानकारी के अनुसार भिलाई के रिसाली नगर निगम रूआबांधा वार्ड क्रमांक 3 का निवासी मुकेश गुप्ता ( 26 वर्ष ) ओडिशा के पुरी भगवान जगन्नाथ दर्शन के लिए गया था। 27 जुलाई को मुकेश गुप्ता अपने साथियों के साथ पहुंचा। भगवान के दर्शनों के बाद वह पुरी बीच पर समुद्र में नहाने पहुंचा।
इस दौरान समुद्र के तेज लहर ने उसे अंदर खींच लिया और डूबने से मुकेश गुप्ता की मौत हो गई है। पूरी तट पर मौजूद तट रक्षकों की टीम ने उसके शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना के बाद रुआबांधा भिलाई में उनके परिवार में मातम का माहौल है। युवक के शव को सड़क मार्ग से रुआबांधा भिलाई लाया जा रहा है।



