हत्या ब्रेकिंग: सरफिरे ने भीड़ में नाबालिग को चाकू से गोदा, बड़ी बहन की मौक पर मौत, छोटी बहन घायल … जंवारा विर्सजन के दौरान सुपेला शीतला तालाब के पास हुआ वारदात… चोरी के मामले में हाल ही में जेल से छूटकर आया था आरोपी .... एक तरफा प्रेम प्रसंग का मामला.... - Steel City Online News Portal

हत्या ब्रेकिंग: सरफिरे ने भीड़ में नाबालिग को चाकू से गोदा, बड़ी बहन की मौक पर मौत, छोटी बहन घायल … जंवारा विर्सजन के दौरान सुपेला शीतला तालाब के पास हुआ वारदात… चोरी के मामले में हाल ही में जेल से छूटकर आया था आरोपी …. एक तरफा प्रेम प्रसंग का मामला….

inbound7827425774984919518.jpg

भिलाई नगर 30 मार्च 2023। जंवारा विसर्जन के लिए शीतला तालाब इंदिरा नगर सुपेला गई दो नाबालिक बहनों पर आदतन बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में बड़ी बहन के सीने पर चाकू पड़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी छोटी बहन को एक बार चाकू पड़ने के बाद वो तालाब में कूद गई और उसकी जान बच गई। वारदात के बाद आरोपी भाग खड़ा हुआ जिसे कुछ देर के उपरांत सुपेला पुलिस ने धर दबोचा आरोपी हाल ही में चोरी के मामले में जेल से छूटा था मामला पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग का बताया जाता है

सुपेला पुलिस के थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश शर्मा के अनुसार
आरोपित मृतका से एकतरफा प्रेम करता था। दो महीने पहले आरोपी चोरी के मामले में जेल गया था। जेल से छूटने के बाद आरोपी ने मृतका को किसी और लड़के के साथ घूमते देख लिया था। इस बात को सहन नहीं कर सका। आज मौका पाकर उसने नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। उसे बचाने के लिए आई उसकी छोटी बहन को भी चाकू मार दिया। घटना के बाद जांच में जुटी सुपेला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


घटना 30 मार्च दोपहर करीब तीन बजे हुई। इंदिरा नगर सुपेला निवासी आरोपी महेश यादव (20) ने सुपेला निवासी बालिका (15) और उसकी छोटी बहन (14) को चाकू मार दिया। दोनों बहने जंवारा विसर्जन देखने के लिए शीतला तालाब सुपेला गई हुई थी। वे दोनों तालाब के बीच में रैंप पर खड़ी होकर कार्यक्रम देख रही थी। इसी दौरान आरोपी महेश यादव चाकू लेेकर वहां पर पहुंचा और बड़ी बहन के सीने पर बाईं ओर जोरदार वार किया। चाकू घोंपने के बाद वो गिरी और उसका गर्दन दीवार से टकराई और उसकी मौके पर मौत हो गई। उसकी छोटी बहन ने बीच बचाव करने के लिए पहुंची तो महेश ने उसके भी पेट में चाकू घोंप दिया घायल हालत में बालिका रैंप के ऊपर से तालाब में कूद गई। जिससे उसकी जान बच गई।


घटना के बाद महेश मौके से फरार हो गया और सुपेला के शासकीय कन्या विद्यालय परिसर में शराब पीकर वहीं पर बैठा हुआ था। पतासाजी के दौरान पुलिस ने आरोपी को वहीं से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दो महीने पहले ही पुलिस ने महेश यादव और उसके चार साथियों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। दो सप्ताह पहले ही वो जेल से छूटा था।

बताया गया कि दो सप्ताह पहले जब आरोपित जेल से छूटा तो वो मृतका से मिला था। उस समय मृतका ने बोल दिया था कि उसके अपराध करने के कारण उससे संबंध खत्म कर लिया है। फिर भी आरोपी उसके पीछे पड़ा रहा। करीब 10 दिन पहले आरोपी को जानकारी हुई कि मृतका का किसी और लड़के से प्रेम संबंध हो गया है।

उसने मृतका को उस लड़के के साथ घूमते हुए भी देख लिया था। ये देखने के बाद वो काफी ज्यादा आक्रोशित हो गया था और उसे मारने की योजना बना ली थी। उसने तीन दिन पहले चाकू खरीदा था। उसे पता था कि मृतका हर बार जंवारा विसर्जन में शीतला तालाब आती है। वो तालाब के पास ही बैठकर उसका इंतजार कर रहा था। जैसे ही उसे मौका मिला, उसने मृतका की चाकू मारकर हत्या कर दी।

आरोपी महेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या का प्रयास की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
निखिल अशोक राखेचा, सीएसपी भिलाई नगर


scroll to top