युवक की हत्या कोतवाली थाना प्रभारी लाइन अटैच, सहायक उप निरीक्षक निलंबित, कर्तव्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं…. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह…

बिलासपुर 09 अगस्त 2025:- दीपक साहू ने 5 अगस्त की रात कोतवाली थाने में शिकायत की थी कि गणेश रजक ने बेल्ट से पीटा है। पुलिस ने मेडिकल तो कराया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 8 अगस्त को गणेश ने चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय को लाइन हाजिर कर दिया। आदेश में कहा गया स्टाफ पर नियंत्रण नहीं, कर्तव्यों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं होगी वही सहायक उप निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।




बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सहायक उपनिरीक्षक गजेंद्र शर्मा को निलंबित एवं थाना प्रभारी को तत्काल कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर लाइन अटैच किया गया।
5/8/25 को मृतक दीपक साहू रात्रि में थाना सिटी कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया रात्रि अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक गजेंद्र शर्मा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर mlc कराया गया लेकिन उसपर किसी प्रकार की कार्यवाही नही किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप 8/8/25 को अनावेदक द्वारा रिपोर्ट करता दीपक साहू की हत्या कर दिया गया जोकि सहायक उपनिरीक्षक गजेंद्र शर्मा द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति घोर अनुशासनहीनता का परिचय देने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र अटैच किया गया तथा थाना प्रभारी निरीक्षक श्री विवेक पाण्डेय को अपने अधीनस्थ स्टाफ पर नियंत्रण न रख पाने के करण लाइन अटैच कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी अगर अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता करता है तो तत्काल उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।



