नारायणपुर ब्रेकिंग :- 16 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग छोड़ नारायणपुर में किया आत्मसमर्पण… आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी कैडरों पर  ₹ 48 लाख का इनाम घोषित था.. आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी माड़ डिवीजन, उत्तर ब्यूरो और कुतुल एरिया से संबंधित कैडर थे….

IMG-20251008-WA15001.jpg

16 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग छोड़ नारायणपुर में किया आत्मसमर्पण… आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी कैडरों पर कुल ₹48 लाख का इनाम घोषित था.. आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी माड़ डिवीजन, उत्तर ब्यूरो और कुतुल एरिया से संबंधित कैडर थे।

🔶 सुरक्षा बलों के निरंतर प्रयास, विकास कार्यों और पुनर्वास योजनाओं का सकारात्मक परिणाम।

🔶 ‘पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन’ केवल एक अभियान नहीं — यह आशा का प्रतीक है, इस विश्वास की अभिव्यक्ति है कि परिवर्तन संभव है — और यह समय इसी परिवर्तन का है।


नारायणपुर 8 अक्टूबर 2025 :-  पुलिस अधीक्षक  रॉबिन्सन ने बताया कि आज, 08 अक्टूबर 2025, नक्सल प्रभावित माड़ डिवीजन क्षेत्र से एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नारायणपुर में कुल 16 सक्रिय माओवादी कैडरों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया। यह आत्मसमर्पण बस्तर में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत एक और महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।


⚫ आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों का विवरण इस प्रकार है:

1️⃣ पोदिया मरकाम उर्फ रतन उर्फ फगनू – कमांडो नं.01 मिलिट्री प्लाटून के डिप्टी कमांडर, इनामी ₹8 लाख
2️⃣ मनोज दुग्गा उर्फ संकेर उर्फ शंकर उर्फ भारत – कमांडो नं.01 मिलिट्री कंपनी सदस्य, इनामी ₹8 लाख
3️⃣ सुमित्रा उर्फ सन्नी कुर्साम – कमांडो नं.01 मिलिट्री कंपनी सदस्या, इनामी ₹8 लाख
4️⃣ वनीला फरसा – कमांडो नं.06 मिलिट्री कंपनी सदस्य, इनामी ₹8 लाख
5️⃣ श्री गावडे उर्फ दिवाकर – उत्तर ब्यूरो टेक्निकल टीम, डिवीजनल कमेटी सदस्य, इनामी ₹8 लाख
6️⃣ बुधु उर्फ कमलेश उसेण्डी – माड़ डिवीजन स्टॉप टीम एसीएम, इनामी ₹5 लाख
7️⃣ मड्डा कुंजाम उर्फ सोनारू – कमांडो नं.01 पार्टी सदस्य, इनामी ₹1 लाख
8️⃣ रवि उर्फ गोपाल वड्डे – कमांडो नं.01 पार्टी सदस्य, इनामी ₹1 लाख
9️⃣ कारे कोर्राम – कमांडो नं.01 पार्टी सदस्य, इनामी ₹1 लाख
🔟 सोमलो कश्यप उर्फ मनीषा – कुतुल एरिया दल सदस्या
1️⃣1️⃣ नरसू वड्डे – जनताना सरकार सदस्य
1️⃣2️⃣ सोनू जटी – जनताना सरकार सदस्य
1️⃣3️⃣ इरगू वड्डे – जनताना सरकार सदस्य
1️⃣4️⃣ बुधनी गोटा उर्फ रेश्मा – मिलिशिया सदस्य
1️⃣5️⃣ राजे गोटा उर्फ वनिता – मिलिशिया सदस्य
1️⃣6️⃣ मासे गोटा उर्फ ललिता – मिलिशिया सदस्य


बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक  सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि :

“इन 16 माओवादी कैडरों का आत्मसमर्पण इस बात का प्रमाण है कि अब बस्तर के भीतर भी परिवर्तन की बयार चल रही है। हिंसा, भय और शोषण की विचारधारा से मोहभंग होकर ये युवा अब विकास, शिक्षा और शांति की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं। यह कदम न केवल इन कैडरों और उनके परिवारों के लिए एक नई शुरुआत है, बल्कि बस्तर में स्थायी शांति और विश्वास की दिशा में एक बड़ा कदम भी है।”

“सुरक्षा बलों की निरंतर कार्यवाही, जनता का बढ़ता समर्थन और पुनर्वास नीतियों का सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। यह आत्मसमर्पण आने वाले समय में और अधिक माओवादियों को आत्ममंथन के लिए प्रेरित करेगा।”

⚫ उल्लेखनीय है कि

अब तक छत्तीसगढ़ शासन एवं भारत सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर बस्तर रेंज में पिछले 20 महीनों में कुल 1,837 माओवादी कैडर हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं।


.



scroll to top