बस्तर में नक्सलियों द्वारा भाजपा नेताओं की हत्या के विरोध में नेशनल हाईवे जाम……पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय , भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम ….

IMG-20230217-WA0308-1.jpg

भिलाई नगर 17 फरवरी 2023 । बस्तर संभाग में भाजपा कार्यकर्ताओं की नक्सलियों द्वारा हत्या के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुर्सीपार चौक, कोसानाला टोल प्लाजा , भिलाई 3 में सिरसा गेट चौक ,कुम्हारी चौक ,दुर्ग शहर गांधी चौक एवं दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में चंदखुरी नंदिनी अहिवारा में चक्का जाम कर अपना विरोध जताया बस्तर संभाग में नक्सलियों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या और छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध के खिलाफ आज भिलाई भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ,भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, सांवलाराम डाहरे, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ,उपनेता दया सिंह, मनीष पांडेय , रमशिला साहू, लाभचंद बाफना,के नेतृत्व में चक्काजाम किया। प्रेम प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने खुर्सीपार गेट में चक्काजाम कर छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की एवं नक्सलियों द्वारा मारे गये में शहीद भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों के लिए न्याय की मांग की। चक्काजाम के अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आम जनता ने छत्तीसगढ़ में आए दिन घटित अपराध, हिंसा एवं हत्या के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की। चक्का जाम के पूर्वक भाजपा कार्यकर्ताओं ने नक्सलियों द्वारा मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं को मौन श्रद्धांजलि दी

इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की शह पर नक्सलियों द्वारा सुनियोजित तरीके से भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। प्रदेश में आए दिन लगातार अपराधिक घटनाएँ बढ़ रही हैं, रोजाना हत्या,लूट, महिलाओं से अनाचार एवं नक्सली गतिविधयां बढ़ रहीं हैं। विगत 15 दिनों में नक्सलियों द्वारा 4 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई लेकिन राज्य सरकार एवं प्रशासन के द्वारा कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दिखाई दी। यह सभी हत्याएं छत्तीसगढ़ सरकार के संरक्षण में नक्सलियों द्वारा किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में जबसे कांग्रेस की सरकार आई है प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। आए दिन खुलेआम लूटपाट की घटनाएँ घटित हो रहीं, जहां देखो वहां अवैध कारोबार चल रहे हैं और यह सरकार ऐसे अपराधियों को संरक्षण भी दे रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहें हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किये गए झूठे वादों और उनकी विफलताओं को लेकर वे जनता के पास पहुँच रहें हैं जिससे सत्ता पक्ष बौखला रही है और हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या की साजिश रची जा रही है। जबसे छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार आई है, प्रदेश में भय, आतंक, माफियाराज शुरु हो गया है। एक महीने में 4 से अधिक हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई और शासन-प्रशासन मौन है। उन्होंने कहा लोकतंत्र में जिसे जनादेश मिलता है उसका दायित्व होता है कि लोकतान्त्रिक तरीके से वो जनता के हित में कार्य करें लेकिन विगत 4 वर्ष से सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के नेता सत्ता के घमंड में चूर हैं, उनके इसी घमंड को तोड़ने के लिए आज प्रदेश की जनता कोने-कोने से अपनी आवाज बुलंद करने के लिए सड़कों पर उतरी हैं।

जिलाध्यक्ष ने भी किया चक्का जाम

एक तरफ जहां प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने खुर्सीपार में चक्का जाम किया तो वहीं भिलाई जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने अपने समर्थकों के साथ भिलाई में चक्का जाम किया। इस दौरान उनके साथ भी बड़ी संख्या में भाजपा के समर्थक मौजूद रहे। दोनों ही जगह दो घंटे के इस चक्का जाम में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। चक्का जाम के दौरान किसी प्रकार का कोई विरोध या परेशानी नहीं देखने को मिली।

उप नेता प्रतिपक्ष दया की सेना ने संभाला मोर्चा

खुर्सीपार क्षेत्र भिलाई नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह का क्षेत्र है। उन्होंने इस प्रदर्शन में अपनी पूरी ताकत लगा दी। दया इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस सरकार की दमनकारी निति को जनता के सामने ले जाएंगे। उनके द्वारा भाजपा के नेताओं की हत्या कराई जा रही है। भाजपा के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे।

कांग्रेस सरकार दे रही है अपराधियों को संरक्षण – मनीष
भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय ने चक्काजाम में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने एक समय पर नारा दिया था कि कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने इस नारे का सच आज सबको बता दिया है। विगत 4 वर्षों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने दिखा दिया कि कांग्रेस का हाथ अपराधियों के साथ है, उन लोगों के साथ है जो अवैध कारोबार करते हैं। इस पार्टी का हाथ उन लोगों के साथ है जो घर में घुसकर मासूम भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर रहे हैं। श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ही नहीं उनके युवा विधायक भी पार्टी के रीति-नीति का पूरी तरह पालन कर रहे हैं और महादेव के नाम पर सट्टा खिलाने वालों को संरक्षण दे रहे हैं। युवा विधायक हमारे युवाओं को दिग्भ्रमित कर उनके भविष्य के साथ खेल रहे हैं। अब समय आ गया है कि अपराधियों औऱ अवैध कारोबारियों को संरक्षण देने वाली इस सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकने हम सबको हुंकार भरनी होगी।

शहर में खुर्सीपार चौक ,सिरसा गेट चौक भिलाई 3 कुम्हारी चौक व कोसा नगर टोल प्लाजा में चक्काजाम आंदोलन के दौरान मुख्य रूप से धूम जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,जिला भाजपा महामंत्री योगेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय , महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित मिश्रा, योगेंद्र पांडेय , हरिशंकर शाह ,पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिरीष अग्रवाल, खिलावन साहू, तिलकराज यादव, पार्षद विनोद सिंह, श्यामसुंदर राव, पीयूष मिश्रा, श्रीमती वीणा चंद्राकर, श्रीमती शकुंतला साहू, श्रीमती गिरीजा बंछोर, श्रीमती ईश्वरी नेताम, श्रीमती रश्मि सिंह, जोगिंदर शर्मा, शिवप्रकाश शिबू, मनीष अग्रवाल, मदन सेन,अरूण सिंह, रिंकू साहू, आशीष चौधरी, आशीष अग्रवाल, अंजय पाण्डेय, भरत भब्बानी, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, राजेंद्र पाध्ये, दीनानाथ नैयर , बसंत प्रधान, राजू श्रीवास्तव, सुषमा जेठानी, नटवर ताम्रकाररिकेश सेन, रिंकू साहू , ललित मोहन, राम उपकार तिवारी, शुभम सिंह, पवहारी सिंह, अनिल शुक्ला, रविंद्र राऊल, प्रभु नाथ मिश्रा शुभम सिंह शंकर लाल देवांगन, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जीत यादव ,उषा टावरी, चैनसुख भट्टर ,अमजद अली, रजनीश श्रीवास्तव, सुरेंद्र कौशिक ,राजू निषाद, हेमलाल साहू ,तृप्ति चंद्राकर, गोल्डी गोस्वामी, अजय पाठक, मुरलीधर अग्रवाल,,सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


scroll to top