कौमी एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस चोपड़ा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव बने बधाईओ का लगा तांता... - Steel City Online News Portal

कौमी एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस चोपड़ा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव बने बधाईओ का लगा तांता…

IMG-20230319-WA0691.jpg

भिलाई नगर 19 मार्च 2023 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य एवं ऑल इंडिया कौमी एकता कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पारस चोपड़ा रायपुर ( गोल्ड मेडलिस्ट सीए ) को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए जाने पर ऑल इंडिया कौमी एकता कमेटी के सदस्य ने हर्ष व्यक्त किया है

कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने श्रीमती सोनिया गांधी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन राहुल गांधी जी राष्ट्रीय महासचिव के वेणुगोपाल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन बंसल जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस की मजबूती के लिए पारस चोपड़ा के मनोनयन को वर्तमान समय का एक उपहार बताया है

दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री एवं प्रवक्ता एवं कौमी एकता के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन कौमी एकता के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ओर से पारस चोपड़ा को बहुत-बहुत बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में आप को सौंपी गई जिम्मेदारी निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की मजबूती के लिए 1 मील का पत्थर साबित होगी हम सभी साथियों के बधाई स्वीकार करें और संगठन की मजबूती के लिए राष्ट्रीय पदाधिकारियों को सुझाव स्वरूप जानकारी अवश्य दीजिए


scroll to top