Naxals Attack: CRPF कैंप पर नक्सली हमला, तीन जवान शहीद, 14 घायल…..

IMG_20240130_192235.jpg

सुकमा 30 जनवरी 2024 :- छत्तीसगढ़ के बस्तर रेंज में मंगलवार को नक्सलियों ने सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया। इस जवाबी कार्रवाई में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए, और 14 घायल हो गए। यह वही जगह है जहां 2021 में 23 जवान शहीद हो गए थे। सीआरपीएफ कोबरा और डीआरजी के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने घटना की पुष्टि की है।

पुलिस के मुताबिक, लोगों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने और नक्सली गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सुकमा के टेकलगुडेम गांव में मंगलवार यानी आज ही एक सुरक्षा कैंप स्थापित किया गया था। कैंप स्थापित करने के बाद डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड, कोबरा बटालियन और स्पेशल टास्क फोर्स इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस महानिरीक्षक, सुंदरराज पी ने कहा, “सोमवार को, माओवादियों के गढ़ टेकलगुडेम में सुरक्षा कर्मियों का एक नया शिविर स्थापित किया गया था। शिविर स्थापित करने के बाद, स्पेशल टास्क फोर्स, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड और कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा- सीआरपीएफ की एक जंगल युद्ध इकाई) के जवान पास के जोनागुडा-अलीगुडा गांवों में तलाशी ले रहे थे, तभी माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और मुठभेड़ शुरू हो गई।”

उन्होंने बताया कि घायल जवानों को जंगल से बाहर निकाला जा रहा है। आईजी ने कहा, “हम मुठभेड़ के बारे में अधिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।”

मामले से वाकिफ अधिकारियों के मुताबिक, 2023 में एक महीने में सबसे ज्यादा माओवादी दिसंबर में गिरफ्तार हुए थे जब सुरक्षा बलों ने 59 माओवादियों को गिरफ्तार किया था

फोर्स को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल की आड़ लेकर भागने में कामयाब हो गए। घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घायल जवानों के नाम

ओमप्रकाश- कोबरा बटालियन C-201

हरेंद्र सिंह- कोबरा बटालियन C-201

खड़ेकर रामदास – कोबरा बटालियन C-201

गोपीनाथ बासू भातरी- कोबरा बटालियन C-201

टी मधुकुमार – कोबरा बटालियन B-201

मलकीत सिंह- कोबरा बटालियन B-201

सिपाही लांबा- कोबरा बटालियन B-150

राजेश पंचाल – कोबरा बटालियन C-201

मनोज नाथ- कोबरा बटालियन C-201

मो. इरफान- कोबरा बटालियन C-201

E. Vankesh- Cobra Battalion C-201

विकास कुमार- कोबरा बटालियन C-201

अविनाश शर्मा- कोबरा बटालियन B-201

जिला सुकमा/बीजापुर की सीमावर्ती क्षेत्र टेकलगुड़ेम गांव में (थाना जगरगुण्डा, जिला सुकमा) नक्सल गतिविधि के ऊपर अंकुल लगाते हुये क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधा से लाभान्वित करने हेतु आज 30 जनवरी, 2024 को नवीव सुरक्षा कैम्प स्थापित की गई।

कैम्प स्थापना के पश्चात् जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में गस्त सर्चिंग कर रही कोबरा/एसटीएफ/डीआरजी बल के ऊपर माओवादी द्वारा फायरिंग की गई। सुरक्षा बल द्वारा भी माओवादी फायरिंग का मूंहतोड़ जवाब देते हुये जवाबी कार्यवाही किया गया। सुरक्षा बल के बढ़ते दबाव को देखकर माओवादी जंगल का आड़ लेकर भाग गये। उक्त मुठभेड़ में 03 जवान शाहिद हुये & गोली लगी तथा 14 जवान घायल हुये। घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है तथा ईलाज हेतु रायपुर भेजा जा रहा है।

वर्ष 2021 में टेकलगुड़ेम के जंगल में हुये पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 23 जवानों की शहादत हुई थी l

3 साल पहले 23 जवानों की हुई थी शहादत

छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के टेकलगुड़ा में 2021 में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ 23 जवानों की शहादत और 35 से ज्यादा घायल हुए थे। नक्सलियों ने अपने TCOC के दौरान वारदात को अंजाम दिया था।

3 अप्रैल 2021 को बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के टेकलगुड़ा में हुई मुठभेड़ में करीब 350 से 400 नक्सली शामिल थे। इनमें माओवादियों के बड़े कैडर्स के लीडर भी मौजूद थे। जवानों पर भारी मात्रा में BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागा गया था।

साथ ही DRG, CRPF, कोबरा बटालियन के जवानों से हथियार भी लूट कर ले गए थे। कोबरा के एक जवान राकेश्वर सिंह मन्हास का अपहरण किया था। जवान के पास से भी हथियार लूट लिए थे।


scroll to top