इस्पात नगरी भिलाई की प्रथम महापौर नीता लोधी ने अंगदान महोत्सव के दौरान चित्रकला प्रदर्शनी का किया अवलोकन….. बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकला की तारीफ… प्रदर्शनी देखने भारी संख्या में उमड़ी भीड़…. नीता लोधी ने अंगदान का लिया संकल्प…

IMG-20230805-WA1706.jpg

भिलाई नगर 5 अगस्त 2023 :- भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित नेहरू आर्ट गैलरी में आयोजित अंगदान महोत्सव के दौरान अंगदान जागरूकता के लिए लगाई चित्रकला प्रदर्शनी में आज शनिवार के दिन काफी भीड़ थी।

आज सुश्री नीता लोधी,राज्य मंत्री (दर्जा छत्तीसगढ़ शासन) उपाध्यक्ष अन्तयावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम तथा पूर्व- प्रथम महापौर नगर निगम भिलाई का आगमन नेहरू आर्ट गैलरी में हुआ। सुश्री नीता लोधी जी ने बच्चों द्वारा बनाई चित्रकला की तारीफ की तथा भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा अंगदान जागरूकता पर की गई पहल की सराहना की।

सेक्टर 9 हॉस्पिटल द्वारा अंगदान जागरूकता के लिए किए जाने वाले कार्यों को आप आम जनता के लिए फायदेमंद बताया तथा खुद भी इस अभियान से जुड़ने की इच्छा जताई और हर संभव मदद शासन द्वारा देने का आश्वासन दिया।सुश्री नीति लोधी राज्य मंत्री ने अंगदान का संकल्प किया तथा आर्ट गैलरी में आए दर्शकों को भी अंगदान करने का सुझाव दिया


scroll to top