पड़ोसी ने कार बैक करते वृद्धा को ठोका, मौत
00 पार्षद संतोष तिवारी को मातृशोक…

IMG-20230118-WA0194.jpg


भिलाई तीन 18 जनवरी 2023/ घर के सामने सड़क पर अपनी कार को बैक करते समय एक शख्स ने पड़ोस में रहने वाली वृद्ध महिला को ठोकर मार दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल वृद्धा ने बीएम शाह अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना आज सुबह एकता नगर भिलाई-3 की है। मृतका श्रीमती कंचन तिवारी ( 86 वर्ष ) भिलाई – चरोदा नगर निगम के कांग्रेस पार्षद संतोष तिवारी की मां है।


भिलाई-3 पुलिस के अनुसार एकता नगर निवासी कंचन तिवारी अपने घर के बाहर खड़ी थी। तभी उनका पड़ोसी अपनी मारुति इको कार को बैक करते समय कंचन तिवारी को चपेट में ले लिया। इस घटना में कंचन तिवारी को गंभीर चोट लगी और उपचार के लिए उन्हें बीएम शाह अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

भिलाई-3 पुलिस ने कार को जब्त कर मामला पंजीबद्ध किया है। मृतका कंचन तिवारी भिलाई – चरोदा नगर निगम में विश्व बैंक कालोनी वार्ड से पार्षद हैं। घटना की जानकारी मिलते ही महापौर निर्मल कोसरे एवं सभापति कृष्णा चन्द्राकर सहित एमआईसी सदस्य और पार्षदों ने पार्षद संतोष तिवारी को ढांढस बंधाया। दोपहर बाद एकता नगर भिलाई-3 स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें शहर के जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


scroll to top