पुलिस कमिश्नर रायपुर द्वारा नवीन पुलिस उपायुक्त (नार्थ क्षेत्र)/ DCP (NORTH ) कार्यालय एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) नार्थ का विधिवत शुभारंभ
रायपुर 12 मार्च 2026:- आज पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, जी ई रोड लाल गंगा मॉल के सामने स्थित नवीन पुलिस उपायुक्त, उत्तर क्षेत्र कार्यालय(DCP North) एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नार्थ कार्यालय (ADCP North)का शुभारंभ किया गया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र)/ DCP (North) तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र)/ ADCP (North) कार्यालय के अंतर्गत निम्नलिखित थानों का पर्यवेक्षण किया जाएगा:
> गुढ़ियारी, खमतराई, उरला, पंडरी तथा खम्हारडीह



कार्य संचालन
DCP NORTH कार्यालय में मयंक गुर्जर (भापुसे) पुलिस उपायुक्त (DCP) उत्तर रायपुर के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) उत्तर रायपुर आकाश मरकाम भी बैठकर अपने प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन करेंगे।

