पुलिस में नया प्रयोगः मध्यप्रदेश में रेंज में IG के उपर ADG को संभाग प्रभारी बनाया गया, देखिए आदेश…..

IMG_20231224_125149.jpg

भोपाल 24 दिसंबर 2023:- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के कड़े निर्देश के बाद गृह विभाग ने पोलिसिंग में सुधार कार्य शुरू कर दिए हैं। इस क्रम में आज सभी संभागों में एडीजी को संभागीय प्रभार नियुक्त किया गया। देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि आईजी के उपर संभागीय प्रभारी बनाया गया हो।

मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार के गठन के साथ ही अधिकारियों की अपने अनुसार जमावट की जा रही है। इसी कड़ी में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी भी दी जा रही है। शनिवार को एडीजी रैंक के अधिकारियों को कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए संभाग आवंटित किए गए। अधिकारियों का काम कानून व्यवस्था एवं पुलिस के कार्यों से संबंधित निर्देशों का पालन करना। साथ ही पुलिस मुख्यालय से संबंधित विभिन्न शाखाओं का आपस में समन्वय स्थापित करा कर उनका निराकरण कराना है।

उपरोक्त संभागीय प्रभारी अधिकारियों के निम्नांकित दायित्व होंगे :-

संभागीय स्तर पर मुख्यमंत्री द्वारा ली जा रही बैठकों में कानून व्यवस्था एवं पुलिस के कार्यों से संबंधित दिये गये निर्देशों का पालन कराना।

जिलों में यदि कोई विषय पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं के समन्वय से संबंधित है जो इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से परस्पर समन्वय स्थापित कराकर उनका निराकरण कराया जाना एवं उक्त तथ्य को पुलिस महानिदेशक म०प्र० के संज्ञान में निरंतर लाना है ।


scroll to top