पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत कुशालपुर स्थित पहाड़ी चौक पास नवीन पुलिस सहायता केन्द्र का किया गया उद्घाटन.... - Steel City Online News Portal

पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत कुशालपुर स्थित पहाड़ी चौक पास नवीन पुलिस सहायता केन्द्र का किया गया उद्घाटन….

IMG-20251218-WA1657.jpg

पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत कुशालपुर स्थित पहाड़ी चौक पास नवीन पुलिस सहायता केन्द्र का किया गया उद्घाटन

रायपुर 18 दिसंबर 2025:- अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ कार्य प्रणाली के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए काम कर रही है। छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार सुदृढ़ीकरण और प्रशासनिक मजबूती की ओर बढ़ रही है। इसी कड़ी में प्रदेश में लगातार नए थानों और पुलिस सहायता केन्द्रों की स्थापना की जा रही है, जिससे कानून और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

आज  18  दिसंबर को थाना पुरानी बस्ती रायपुर क्षेत्रांतर्गत कुशालपुर स्थित पहाड़ी चौक पास नवीन पुलिस सहायता केन्द्र का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में माननीय  सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम  डी.आर.पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती  राजेश देवांगन, थाना प्रभारी पुरानी बस्ती निरीक्षक शील आदित्य सिंह, थाना प्रभारी डी.डी. नगर निरीक्षक रवीन्द्र यादव, जन प्रतिनिधि, थाना के पुलिस अधि./कर्म. एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।


scroll to top