नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज  बालाजी राव सोमावार ने पदभार ग्रहण किया…

IMG-20260125-WA0376.jpg

नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज  बालाजी राव सोमावार ने पदभार ग्रहण किया…

राजनांदगांव 25 जनवरी 2026:- नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज श्री बालाजी राव सोमावार ने आज  25 जनवरी 2026 को राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पद का विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।

पदभार ग्रहण उपरांत  बालाजी राव सोमावार द्वारा उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया तथा राजनांदगांव रेंज की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा एवं समग्र पुलिसिंग व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील, निष्पक्ष एवं प्रभावी पुलिसिंग ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही विभागीय समन्वय, अनुशासन एवं कार्यकुशलता को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किर्तन राठौर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईजी कार्यालय) श्रीमती गीता वाधवानी, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन , नगर पुलिस अधीक्षक  एलेक्सजेंडर किरो, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज , उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) के.पी. मरकाम, रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर ,सहित पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय का समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


scroll to top