भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण साव के भिलाई जिला में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य आत्मीय स्वागत कुम्हारी टोल प्लाजा से लेकर नेहरू नगर टोल प्लाजा तक जगह-जगह भाजपा कार्यकताओं ने किया स्वागत - Steel City Online News Portal

भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण साव के भिलाई जिला में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य आत्मीय स्वागत कुम्हारी टोल प्लाजा से लेकर नेहरू नगर टोल प्लाजा तक जगह-जगह भाजपा कार्यकताओं ने किया स्वागत

IMG-20220818-WA0791.jpg

भिलाई नगर कुम्हारी टोल प्लाजा से लेकर नेहरू नगर टोल प्लाजा तक जगह-जगह भाजपा कार्यकताओं ने किया स्वागत
भारतीय जनता पार्टी भिलाई के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू महामंत्री मार्कण्डेय तिवारी सहित जिले में निवासरत भाजपा प्रदेश पदाधिकारी,मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं जिले के पदाधिकारि व कार्यकर्तागण रहे मौजूद


आज भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का उनकी नियुक्ति के पश्चात भिलाई जिला में प्रथम आगमन हुआ।कुम्हारी से लेकर नेहरू नगर तक भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का भव्य आत्मीय स्वागत किया। जिला नेतृत्व के द्वारा कुम्हारी चौक,भिलाई तीन-चरौदा,पावर हाउस,कोसा नगर टोल प्लाजा इन सभी जगहों पर स्वागत स्थल बनाया गया था सभी स्वागत स्थल पर भाजपा नेताओं के द्वारा गाजे बाजे और पुष्प वर्षा के साथ नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार एवं मोटर सायकल रैली निकाल कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले की अगुवाई की
कुम्हारी चौक पर भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया।भिलाई तीन-चरौदा में भाजपा मंडल अध्यक्ष तथा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष की अगवाई में उनकी पूरी टीम के द्वारा बाजे गाजे के साथ स्वागत किया गया।इसी तरह पावरहाउस भिलाई में कैम्प मंडल,खुर्सीपार मंडल,पूरब मंडल जामुल मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की जिम्मेदारी दी गयी थी यहां पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने स्वयं नेतृत्व किया एवं उनके नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी एव पुष्पवर्षा से प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी का भव्य आत्मीय स्वागत किया गया।इस अवसर पर मिठाई वितरण भी किया गया।यहां स्वागत उपरांत जिला अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रैली की शक्ल में उनके साथ पावरहाउस से घड़ीचौक सुपेला होते हुए कोसानगर टोल प्लाजा स्वागत स्थल पहुंचे जहां पर पश्चिम मंडल,रिसाली मंडल,सुपेला मंडल,वैशाली नगर मंडल के भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के स्वागत के लिए काफी उत्सुकता में खड़े होकर अपने प्रदेश नेतृत्व का इंतजार कर रहे थे।कोसानगर टोल प्लाजा पर भी सभी भाजपा मंडल अध्यक्षो के नेतृत्व तथा भाजयुमो मंडल अध्यक्षो के नेतृत्व में अपनी अपनी मंडलो की टीम के साथ बाजे गाजे के साथ आतिशबाजी एवं फूल मालाओं के अलावा पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया।
नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए, भुखमरी, गरीबी से मुक्ति के लिए नक्सल से मुक्ति के लिए अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया। आज कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ को जिस दिशा में ले जा रही हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं, हम सभी मिलकर इस सरकार को उखाड़ कर फेंक देंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को छला गया लगातार ठगा गया आज प्रत्येक वर्ग कांग्रेस की सरकार से परेशान हैं प्रताड़ित महसूस कर रहा हैं। छत्तीसगढ़ में माफ़िया राज चल रहा हैं, छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया गया हैं। नशे का काला कारोबार फल फूल रहा हैं। किसान युवा महिला बुजुर्ग सभी वर्ग अपने आप को छला हुआ ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। हम कह सकते हैं कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं।
उन्होंने कहा कि किसानों से खाद, बीज, बारदाना, रकबा छीना क़िस्तों में धान की कीमत दे छलने का काम किया, युवाओं से रोजगार और भत्ता छीना, गरीबों से छीना अन्न और आवास, बुजुर्गों से वृद्धा पेंशन छीना कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ की जनता के साथ छिनने और लूटने के अलावा कोई काम नहीं किया है। माफ़िया राज चल रहा हैं रेत माफिया, शराब माफिया, सीमेंट माफ़िया, नशा माफ़िया, भू माफिया, कोल माफ़िया का राज चल रहा है। समय आ गया है अटल जी के सपने के छत्तीसगढ़ को सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की दिशा में पुनः वापस ले जाने का और मुझे पूरा विश्वास हैं कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के परिश्रम और छत्तीसगढ़ की पौने तीन करोड़ जनता के विश्वास से छत्तीसगढ़ में अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा और छत्तीसगढ़ में एकबार पुनः विकास और विश्वास का कमल खिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आज का दिन कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ हर परिस्तिथि में सुख में दुःख में विपरीत परिस्थिति में कंधे से कंधा मिला कर खड़े रहने का विश्वास दिलाया और कार्यकर्ताओं को प्रणाम कर धन्यवाद दिया।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के भिलाई प्रथम आगमन पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय ने कहा कि यह समय चुनौती का हैं और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस चुनौती को स्वीकार किया और 2023 में कांग्रेस का जाना तय हैं। विष्णुदेव साय जी ने पूरे प्रदेश में घूम कर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनविरोधी सरकार के विरुद्ध लड़ाई की नींव मजबूती से रखी हैं संघर्ष किया हैं। अब अरुण साव के नेतृत्व में हम सभी मिलकर 2023 में कमल का फूल खिलाएंगे।प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का स्वागत करने वालो में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू जिला महामंत्री मार्कण्डेय तिवारी जामुल नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर,सत्येंद्र सिंह,भूषण अग्रवाल, पुरुषोत्तम देवांगन, रामगोपाल शर्मा,अर्जुन सचदेव,राकेश पांडेय,अवधेश चौहान,रामउपकार तिवारी, मंजूषा साहू,रामप्यारी वर्मा,मनोज तिवारी, सुभाष शर्मा, रंजीत सिंह,विजय जायसवाल,अनिल सोनी,संजय शर्मा,राजीव पांडेय,ए एन पाढ़ी, दिलीप पटेल,पी एन दुबे,गुरजीत सिंह,रामवृज वर्मा,यशवन्त ठाकुर,शरद सिंह,कविता बिश्वाल,लक्ष्मी साहू महेन्द्र प्रताप सिंह,प्रताप सिंह,चन्द्रिका यादव,बिजेंद्र सिंह,रवि सिंह,जगन राव,रवि राव,अमित राजपूत,आशीष परगनिया, निर्भय जैन,आशीष शुक्ला,अनिल सोनकर, हर्ष वशिष्ठ, शुभम चिंचुलकर,सुजीत यादव,संजीत यादव,ओमकार राजपूत,सहित सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण शामिल थे।


scroll to top