प्रेम प्रकाश पाण्डेय के निवास पर पहुंचे भाजपा के संगठन महामंत्री अजय जामवाल….भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं से की चर्चा……

IMG-20220907-WA0501.jpg

भिलाई नगर 7 सितंबर 2022। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल का आज प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के सेक्टर 9 निवास में आगमन हुआ

इस दौरान श्री जामवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया एवं आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस तैयारी शुरू करने की बात कही। साथ ही उन्होंने 9 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ प्रवास के संबंध में कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उनके भव्य स्वागत की तैयारी करने आह्वान किया।


scroll to top