घर में सो रहे ग्रामीण की बेदर्दी से हत्या..... 00 बदहवासी के चलते कुछ नहीं बता पा रही एक ही कमरे में सो रही परित्यक्ता बेटी...... - Steel City Online News Portal

घर में सो रहे ग्रामीण की बेदर्दी से हत्या…..
00 बदहवासी के चलते कुछ नहीं बता पा रही एक ही कमरे में सो रही परित्यक्ता बेटी……

IMG-20220926-WA0284.jpg


भिलाईनगर 26 सितंबर 2022:! पाटन ब्लॉक के ग्राम कापसी में बीती रात एक 42 वर्षीय अधेड़ की बेदर्दी के साथ हत्या कर दी गई है। तेज धार वाले हथियार से मृतक का गला रेतकर उसके गुप्तांग को भी काटा गया है। घटनास्थल पर किसी भी तरह का हथियार नहीं मिला है। घटना के चलते बदहवास सी हो गई एक ही कमरे में सो रही मृतक की परित्यक्ता बेटी कुछ भी बता नहीं पा रही है।


हत्या की इस वारदात को दुर्ग जिले के अम्लेश्वर थाना अंतर्गत कापसी गांव में 25 व 26 सितंबर की दरम्यानी रात को अंजाम दिया गया है। जिस समय घटना हुई है उस समय मृतक की 30 वर्षीय परित्यक्ता बेटी भी घर पर उसी कमरे में सो रही थी। लेकिन वह घटना के बाद काफी बदहवास सी है। किसी को कुछ बता नहीं पा रही है। घटना की सूचना पर अमलेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की बेटी से पूछताछ किया, लेकिन पिता की हत्या को लेकर उससे कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।


जानकारी के मुताबिक ग्राम कापसी (झीट) में सुबह गांव के ही 42 वर्षीय आंनद सोनवानी का खून से लथपथ लाश घर में मिला। वो अपने कमरे में ही थे। अज्ञात हमलावर ने आनंद पर काफी बेदर्दी से हमला किया है। लेकिन घटना स्थल पर कोई भी हथियार भी नहीं दिख रहा है। आंनद का गला रेत का हत्या किया है। इसके अलावा उसके गुप्तांग को भी काटने का प्रयास किया गया है। मृतक की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। घटना के समय परित्यक्ता बेटी मृतक के कमरे में सो रही थी। जबकि बेटा दूसरे कमरे सो रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


scroll to top