लक्ष्मीनारायण वार्ड में मनाई गई नुआखाई पर्व: भाजपा पार्षद दया सिंह हुए शामिल, समाज के बच्चों ने दी प्रस्तुति…. ओड़ियापारा में आयोजित पर्व में दया सिंह ने समाज के लोगों के साथ भोजन भी किया…..

IMG-20220902-WA0214.jpg

भिलाई नगर 02 सितम्बर 2022:! वार्ड-44 खुर्सीपार में नुआखाई पर्व की धूम रही। ओड़िया पारा में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा व वार्ड पार्षद दया सिंह शामिल हुए। दया सिंह ने समाज के लोगों को बधाई देते हुए कहा, इस मौसम की धान की नयी फसल के स्वागत में मनाए जाने वाले पर्व नुआखाई की भव्यता बनती जा रही है। समाज की खुशहाली तथा प्रगति की कामना दया सिंह ने की है।


दया सिंह ने कहा, नुआखाई जुहार! इस विशेष दिन पर सभी को शुभकामनाएं। यह हमारे मेहनती किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है, जो हमारे देश को खिलाने का अनुकरणीय कार्य करते हैं। कामना करता हूं कि हमारा समाज प्रगति की नई ऊंचाइयां छुए तथा सभी प्रसन्न और स्वस्थ रहें। बता दें कि, नुआखाई भारत में मुख्य रूप से पश्चिमी ओडिशा के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला एक कृषि त्योहार है। नुआखाई को इस मौसम में धान की नयी फसल के स्वागत के लिए मनाया जाता है। लक्ष्मीनारायण वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। दया सिंह ने बच्चों को पुरस्कार भी बांटे। इसके अलावा समाज के लोगों के साथ बैठकर दया सिंह ने भोजन किया। समाज के लोगों में हर्ष का माहौल देखने को मिला। समाज के लोगों से दया ने कहा कि, मैं आपका बेटा हु,आपका भाई हु, हम सब एक परिवार हर वक्त साथ हूं। समाज की हर जरूरतों को लेकर हर संभव मदद करूंगा।


scroll to top