द्वारिका शारदा पीठ ज्योतिमठ बद्रीनाथ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का आज झोतेश्वर परमहंसी गंगा आश्रम में निधन….

IMG_20220911_170523.jpg

नरसिंहपुर मध्य प्रदेश 11 सितंबर 2022 शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का निधन हो गया है। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर स्थित झोतेश्वर परमहंसी गंगा आश्रम में रविवार दोपहर 3.30 बजे अंतिम सांस ली। वह 99 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हाल ही में 2 सितंबर को उन्होंने अपना 99 वां जन्मदिन मनाया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है ,शोक व्यक्त करने वालों में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ,शिक्षाविद आई पी मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल है

वह द्वारका की शारदा पीठ और ज्योर्तिमठ बद्रीनाथ के शंकराचार्य थे। शंकराचार्य ने राम मंदिर निर्माण के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। आजादी के आंदोलन में भी भाग लिया द्वारिकापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद नहीं रहे। हाल ही में उनका 99 वां जन्मदिवस मनाया गया था। अंतिम दिनों में वे मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में थे। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद अपने बयानों से काफी सुर्खियों में रहे।

भिलाई में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद का कई बार आगमन हो चुका है। उनके नाम से ही श्रीशंकराचार्य ग्रुप के कई कॉलेज संचालित है। चेयरमेन आईपी मिश्रा उनके शिष्य है और उनके सभी कॉलेजों की नींव स्वामी स्वरूपानंद ने ही रखी थी।


scroll to top