मुख्यमंत्री के भिलाई आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता काला झंडा दिखाने जाते वक्त हुए गिरफ्तार

IMG-20220827-WA0272.jpg

भिलाई नगर 27 अगस्त 2022 मुख्यमंत्री के भिलाई आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं काला झंडा दिखाने जाते वक्त हुए गिरफ्तारआज मुख्यमंत्री के भिलाई आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता निकले काला झंडा दिखाने छावनी चौक से पावर हाउस की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने छावनी चौक पर ही रोका और सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया

कार्यकर्ताओं की मांग थी कि हल्ला बोल आंदोलन पर हुए फर्जी एफआईआर को वापस लेने, 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने, शराब बंदी करने और शासकीय कर्मचारी को हड़ताल पर है उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूर्ण करने। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया हैं कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ से पैसा दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय भेज रहे है और हमारे युवा साथियों को ना हो बेरोजगारी भत्ता मिल रहा और ना ही शासकीय कर्मचारियों की मांग पूर्ण हो रही।

मुख्यमंत्री केवल अपने आकाओं को खुश करने में लगे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस छावनी चौक से गिरफ्तार करके पोलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 लेके आई। कार्यक्रम में मुख्यरूप से भिलाई निगम के पार्षद पीयूष मिश्रा, रोहन सिंह, मयंक गुप्ता, सन्नी यादव, कंवरपाल सिंह, राम पूजन सिंह, जीत शर्मा, पलाश लिहितकर, अमन पांडे, प्रिंस राय, संकेत, अर्जुन, दीपक, प्रताप एवं आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


scroll to top