हिंदी दिवस : लायंस क्लब भिलाई ग्रेट द्वारा क्लब की सदस्यों के लिए कवि सम्मेलन का आयोजन…..

IMG-20220917-WA0780.jpg


भिलाई नगर 17 सितंबर 2022। हिन्दी दिवस के शुभ अवसर पर लायन्स क्लब भिलाई ग्रेट द्वारा क्लब की सदस्यों के लिए कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने ही विभिन्न विषयों पर कविता पाठ किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, मां सरस्वती एवं सर मेलविन जोन्स के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। स्वागत भाषण क्लब अध्यक्ष लायन सरोज अग्रवाल ने दिया।किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से लायन अनिता अग्रवाल (चार्टर अध्यक्ष लायन्स क्लब भिलाई ग्रेट) उपस्थित हुईं, उन्होने कवि सम्मेलन का संचालन किया तथा सभी क्लब सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हे कवितापाठ के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने हिन्दी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वयं भी एक स्वरचित कविता पढ़ी। उन्होने कहा कि,
तूँ कृष्ण की बंसी की मधुर तान, गीता का उपदेश महान,
तेरे बिना तो जग सूना है, क्या सन्ध्या और विहान
तू दिनकर की रश्मिरथी, रसखान कर रस में प्रेमपगी,
तूँ प्रेमचंद का एक मंत्र, भाषा की प्रस्तुति स्वतंत्र
ऐ हमारी लाडली, हिन्दी तुझे शत शत नमन
कवि सम्मेलन के इस कार्यक्रम में 20 लोगों ने कवितापाठ किया, जिनमे
प्रथम – ला. मंजू बंसल (नारी)
ला. सुनीता शर्मा (हिन्दी)
द्वितीय – ला. रितु अग्रवाल (हास्य)
ला. बबीता सोनी (बेटियाँ)
तृतीय – ला. प्रभा पटेल (बेटियां)
ला. भावना गुल्हाने (सादगी)
रहीं। सभी काव्यपाठ करने वाली बहनों को स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन क्लब सचिव लायन प्रमिला मित्तल ने किया।

हिन्दी दिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन में काव्यपाठ करने वाले साथियों की सूची एवं विषय………..

– सरस्वती वन्दना – अनिता अग्रवाल
– ला. सुनीता शर्मा – हिन्दी दिवस
ला. अर्चना गुप्ता – राष्ट्र प्रथम
-ला. प्रभा पटेल – बेटियाँ
– ला. सरोज अग्रवाल – कर्म ही पूजा
-ला. ममता वर्मा – पर्यावरण
– ला. मंजू बंसल – नारी
– ला.अनीता पांडेय – जल संरक्षण
– ला. भारती अग्रवाल – मानवता
– ला. सरोज दिनोदिया – प्रकृति
– ला. प्रमिला मित्तल – हिन्दी भाषा
– मंजू शर्मा – दीपावली
– भावना गुल्हाने – सादगी
– ला. रितु अग्रवाल – हास्य रस
– ला. ऊषा अग्रवाल – होली
– ला. बबीता सोनी – बेटियां
– ला. कविता गोयल – हिन्दी
– ला. सुशीला अग्रवाल – हिन्दी
– ला. मीरा अग्रवाल – जिन्दगी
– ला. सरोज जिंदल – हिन्दी धन्यवाद


scroll to top