रेलवे पुलिस की कार्यवाही चोरी के 3 नग मोबाइल के साथ आरोपी को धर दबोचा मोबाइल बेचने के फिराक में आरोपी चढा पुलिस के हत्थे

IMG-20220812-WA0291-1.jpg

बिलासपुर 25 अगस्त 2022 :! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर के द्वारा चोरी के अपराधों की रोकथाम हेतु निर्देश प्राप्त होने पर जीआरपी थाना बिलासपुर में 23.08.22 को स्टेशन चेकिंग दौरान सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति उम्र 42 वर्ष लगभग का जो नीला रंग का टी शर्ट पहना है मेन गेट से प्रवेश कर रहा था जो पुलिस को देख कर भागने का असफल प्रयास करने लगा

जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम शंकर दास राय पिता स्व. डी डी राय उम्र 42 वर्ष पता ज्योति मेडिकल के पास चुचुहियापारा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया स्टेशन आने का कारण पूछने पर गोल मोल जवाब देने लगा कड़ाई से पूछताछ मेमोरण्डम पर बताया कि पिछले 6 महिने से रायपुर बिलासपुर के मध्य व प्लेट फार्म पर यात्रियो का सामान चोरी करता हूं कुछ दिन पहले रेल्वे स्टेशन बिलासपुर में 3 नग मोबाइल चोरी किया हूं

जिसे बेचने के फिराक में ग्राहक का तलाश कर रहा था कह कर अपने जेब में रखे तीन नग मोबाइल (01) रेडमी वाई 6 ब्लू कलर IMEI No. 864356046712874 कीमती 9600 / रूपये (02) विवो 1724 कम्पनी लाईट पीन जिसका IMEI No 888906037976775, 868906037976767 कीमती 11990 / रूपये ( 03.) माईक्रोमेक्स कीपेड काला रंग का जिसका IMEI No- 911498656261702, 911498656261710 कीमती 1300 / रूपये तीनो मोबाइल का कुल कीमती 22890 / रूपये का पाये जाने पर आरोपी को धारा 191 जाफौ का नोटिस देकर खरीदी बिल प्रस्तुत करने कहा गया जो खरदी बिल प्रस्तुत नही कर सका उक्त 3 मोबाइल चोरी के सम्पत्ति होना पाये जाने पर समक्ष गवाहान मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर आरोपी का कृत्य धारा 41 ( 1 – 4 ) जा०फौo, 379 भादवि का अपराध कायम किया जाकर आरोपी को 23.08.2022 के 09:40 बजे समक्ष गवाहों के गिरफ्तार किया गया है।

इस संपुर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक हरीश शर्मा प्रआर 364 विश्वनाथ चक्रवर्ती, आर 164 हरीश ठाकुर आरपीएफ आफ प्रआर सत्यम सरकार एवं आरक्षक वैद्यनाथ की महत्वपुर्ण भूमिका रही


scroll to top