05 दिवसीय बीएसपी अंतर्विभागीय संगीत प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ…

IMG_20250624_232951.jpg


बीएसपी अंतर्विभागीय संगीत प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ


भिलाई नगर 24 जून 2025:- भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अंतर्विभागीय संगीत प्रतियोगिता का शुभारंभ 24 जून 2025 को महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई में हुआ। उद्घाटन समारोह में महाप्रबंधक (जनसंपर्क)  प्रशांत तिवारी, उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं)  राजेन्द्र प्रसाद तथा उप प्रबंधक  अभिजीत भौमिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर कुल 126 पुरुष प्रतिभागियों ने हिंदी गायन में अपनी स्वर प्रतिभा का परिचय दिया। गायन प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में संगीत जगत के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व – श्री सपन भट्टाचार्य, श्रीमती स्वाति पेंढारकर एवं श्रीमती सोनाली चक्रवर्ती उपस्थित रहे, जबकि मुख्य निर्णायक की भूमिका वरिष्ठ संगीताचार्य श्री कीर्ति व्यास ने निभाई।


वरिष्ठ कलाकारों, निर्णायक कलाकारों और विशिष्ट अतिथियों ने मिलकर परंपरागत रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।


श्री प्रशांत तिवारी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि संगीत में वह शक्ति है जो कार्य की थकान और मानसिक तनाव को दूर करने में सहायक होती है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन विगत 20 वर्षों से निरंतर हो रहा है और यह भिलाई इस्पात संयंत्र की एक विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है। अपने वक्तव्य के अंत में उन्होंने अंतर्विभागीय संगीत प्रतियोगिता 2025 की औपचारिक रूप से घोषणा की।


प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संगतकारों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही, जिनमें श्री भालचंद्र शेगेकर, श्री रविंद्र कर्मकार, श्री भागवत साहू, श्री बी.बी. परगनिहा, श्री दिलीप शर्मा, श्री साईं चक्रवर्ती, श्री सतीश सिन्हा एवं श्री देबब्रता मजुमदार प्रमुख रूप से शामिल रहे।


कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के श्री सुप्रियो सेन एवं श्री सरजीत चक्रवर्ती ने किया। कार्यक्रम के समन्वय में श्री दुष्यंत हरमुख, श्री मिलिंद राजे एवं श्री ओंकार निर्मल का विशेष योगदान रहा, जबकि सम्पूर्ण प्रतियोगिता का संचालन एवं समन्वय श्री प्रभंजय चतुर्वेदी द्वारा किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि यह संगीत प्रतियोगिता पांच दिनों तक चलेगी। आगामी 25 जून को महिला वर्ग के प्रतिभागियों के मध्य हिंदी गायन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।


scroll to top