रायपुर 11 जून 2024:- बलौदाबाजार हिंसा के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने 24 घंटे के अंदर बलौदाबाजार के कलेक्टर और एसपी हटा दिए पुलिस अधीक्षक की कमान तेज तर्रार अधिकारी 2012 बैच के आईपीएस अंबिकापुर के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल को सौपा गया है।

2018 बैंच के योगेश पटेल अंबिकापुर के नए पुलिस अधीक्षक होंगे योगेश पटेल अभी तक चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल माना के सेनानी के रूप में सेवाएं दे रहे थे।



आगजनी की घटना के बाद से ही यह आशंकाएं लगाई जा रही थी कि कलेक्टर और SP पर जल्द ही गाज गिर सकती है कलेक्टर के.एल.चौहान को भी हटा दिया गया है उनके स्थान पर 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी दीपक सोनी नए कलेक्टर होंगे.










