भिलाई नगर 11 नवंबर 2024:- 15 वीं विश्व बाडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन 6 से ।। नवम्बर 2024 तक मालदीव में आयोजित की गई वर्ल्ड बांडी विल्डिंग चौम्पयनशिप में छत्तीसगढ़ से भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं अशोक बेहरा ने 65 किलो ग्राम वजन समूह शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया विश्व बांडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में पहली दफा छत्तीसगढ़ के किसी खिलाड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया है इस स्पर्धा में अंतरराष्ट्रीय निर्णायक के रूप में छत्तीसगढ़ से महेन्द्र कुमार टेकाम में भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे छत्तीसगढ़ के अशोक बेहरा ने 65 किलो ग्राम वर्ग मे पहली दफा स्वर्ण पदक प्राप्त किया है अशोक बेहरा पूर्व में भी इसी वर्ष साऊथ एशिया चैम्पियनशिप में ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया था अशोक बेहरा की इस उपलब्धि पर भारतीय टीम के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। इण्डियन बाडी बिल्डर्स फेडरेशन के महासचिव चेतन पठारे अध्यक्ष स्वामी रमेश ने अशोक बेहरा को इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।










छत्तीसगढ़ प्रदेश बाडी बिल्डिंग एसो. के महासचिव अरविन्द सिंह ,अध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय, सचिव वी. राजशेखर राव, कोषाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह ,दुर्ग जिले के सचिव अमित बंछोर, अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक महेन्द्र कुमार टेकाम, तुलसी सोनी ,नवीन पटेल ,सुमीत विश्वास, रमेश हिरवानी ,मानिक ताम्रकार ,जितेन्द्र ठाकुर, सुभाष राव, सलीम बक्शी, नाहिद अख्तर खान,किशन वर्मा, नवीन सिंह,ने उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बधाई प्रेषितं किया है।






