पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग द्वारा जिला मुंगेली प्रवास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, थाना जरहागांव, सायबर सेल, अपग्रेडेट कंट्रोल रूम, किंगर प्रिन्ट शाखा, थाना सिटी कोतवाली का किया गया भ्रमण…

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर के द्वारा जिला मुंगेली के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की ली बैठक, लंबित अपराधों व शिकायतों के त्वरित निराकरण के दिये निर्देश

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर के द्वारा सशक्त एप की जानकारी देते हुए संपत्ति संबंधी अपराधों एवं वाहन चोरी के मामलों के शीध निराकरण पर दिया गया विशेष जोर
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली में नवनिर्मित प्रशिक्षण भवन का किया लोकार्पण
मुंगेली 03 फरवरी 2026:- : पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग द्वारा 03 फरवरी को जिला मुंगेली प्रवास के दौरान सर्वप्रथम चाना जरहागांव का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना के रजिस्टरों की जांच की गई तथा थाना प्रभारी, विवेचकों एवं मुहर्रिर को निगरानी बदमाश एवं गुण्डा बदमाश चेकिंग कर स्पष्ट उल्लेख रोजनामचा में दर्ज करने, तख्ती में प्रविष्टि करने, थाना परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने, रजिस्टर अद्यतन रखने तथा सीसीटीएनएस व सायबर पोर्टल में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये गये पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के द्वारा मुंगेली पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नवनिर्मित प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण किया गया।
इसके पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली के संवाद सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर कुंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कीर छाबड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।


पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिला मुंगेली प्रथम प्रवास के दौरान समीक्षा बैठक में मुख्य रूप निम्न बिंदुओं पर महत्वपुर्ण दिशा निर्देश दिये गये :-
रोड एक्सीडेन्ट की मृत्यू दर में कमी लाने
अपराध की रोकथाम मे सायबर क्राइम तकनीकी का अधिक से अधिक प्रयोग करना
आम नागरिको से मुलाकात कर बीट प्रणाली के माध्यम से आसूचना संकलन
सशस्त एप उपयोग कर चोरी गये वाहनों की पतासाजी व बरामदगी
जिले के समस्त थाना/चौकी में अनुभव नामक क्युआर कोड के माध्यम से आमजनता का पुलिस के प्रति फीडबैक

बेसिक पुलिसिंग पर फोकस करने क्राइम मीटिंग के दौरान जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृण रखने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को नियमित गश्त एवं पेट्रोलिंग करने, आदतन अपराधियों व निगरानी बदमाशों पर सतत नजर रखने, रात्रि में संदिग्ध रूप से घूमने वाले व्यक्तियों की पूछताछ व जांच करने, असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने तथा बीट प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू कर 03 ग्रामों में 01 आरक्षक का चयनित कर ग्रामों में होने वाले घटनाओं की जानकारी हेतू निर्देश दिये गये। जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को गंभीर मामलों में स्वयं विवेचना कर शीघ्र कार्रवाई करने हेतु हिदायत दी गई।


मीटिंग के दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा मानिटरिंग में संचालित *"सशक्त एप्लीकेशन* के उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि उक्त एप्लीकेशन के माध्यम से पूरे राज्य में लावारिस अवस्था में मिले वाहनों की तत्काल पहचान संभव होगी तथा चोरी गये वाहनों मोटरसायकल, कार आदि की पतासाजी कर न्यायालय के आदेशानुसार वाहन मालिकों को सुपुर्द किया जा सकेगा। साथ ही संपत्ति संबंधी अपराधों, विशेषकर चोरी, लूट, डकैती एवं वाहन चोरी के मामलों में शीघ्र आरोपी गिरफ्तारी एवं मशरूका बरामदगी के निर्देश दिये गये।

सशक्त एप के माध्यम से जिले में 05 मोटरसायकल की बरामदगी पश्चात विधिसम्मत कार्यवाही की गई है जिसके लिए पुलिस महानिरीक्षक द्वारा मुंगेली पुलिस को बधाई दी गयी। मीटिंग पश्चात पुलिस महा् द्वारा सायबर सेल का भ्रमण किया गया। उन्होंने कहा कि टेक्नॉलाजी जिंदगी का अंग है. अपराधी से एक कदम आगे पुलिस अधिकारी कर्मचारियो को रहना है व NCCRP portal ने प्राप्त शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखने, म्यूल बैंक खातों एवं फर्जी नंबर जारी करने वाले POS एजेंटों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन की रिकवरी कर मोबाइल धारकों को वापस दिलाने तथा बढ़ते सायबर अपराधों को देखते हुए स्कूल एवं कॉलेजों में विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों के लिए सायबर जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश भी प्रदान किये गये।



जिले के थाना सिटी कोतवाली मुंगेली का भ्रमण कर रिकार्ड दुरूस्थ रखने व आम जनता से मधुर व्यवहार रखने हिदायत दी गयी। भ्रमण के दौरान अपग्रेडेट कंट्रोल रूम व जिले में लगे हाईटेक कैमेरो का निरीक्षण किया व फिंगर प्रिन्ट शाखा के रिकार्ड को एनालिसिस करने पर फिंगर प्रिन्ट स्टॉफ को नगद ईनाम से पुरूष्कृत किया गया और जिला विशेष शाखा का निरीक्षण किया गया।



