भिलाई इस्पात संयंत्र में किया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन….

IMG_20240618_133140.jpg

भिलाई नगर 18 जून 2024:- भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा, 10 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून, 2024 को भिलाई निवास के बहुउद्देशीय सभागार में प्रातः 7.30 बजे से 8:30 बजे तक योगाभ्यास का मुख्य आयोजन किया जायेगा। इस योगाभ्यास में बीएसपी के अधिकारी, कर्मचारी और स्कूली बच्चे भाग लेंगे। इस वर्ष भिलाई इस्पात संयंत्र, “योग-स्वयं और समाज के लिए” विषय पर केंद्रित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएगा। इसके साथ ही भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों में भी योगाभ्यास कराया जायेगा।


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य स्वास्थ्य, आध्यात्मिक विकास और वैश्विक शांति के लिए योग को बढ़ावा देना है। योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है। भारत की इस प्राचीन योग प्रथा को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण और आध्यात्मिक विकास पर इसके गहन प्रभाव के लिए सम्पूर्ण विश्व में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसे स्वीकारा गया है। योग, मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य, विचार, संयम और स्फूर्ति प्रदान करने करने में सहायक है।

योग सभी के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देता है। इस दिन, योग के अभ्यास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और सत्र आयोजित किए जाएंगे। यह थीम सभी के समग्र कल्याण में योग की भूमिका पर जोर देती है और प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर योग के परिवर्तनकारी प्रभाव को बढ़ावा देती है। भारत की योग पद्धति को आज विश्व में अनेक देशों द्वारा मान्यता दी जा चुकी है। 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी।


scroll to top