ओए-बीएसपी में रफी साहब की स्मृति में संगीत संध्या का आयोजन आफिसर्स एसोसिएशन एवं मेटलर्जिकल.... - Steel City Online News Portal

ओए-बीएसपी में रफी साहब की स्मृति में संगीत संध्या का आयोजन आफिसर्स एसोसिएशन एवं मेटलर्जिकल….

IMG-20240808-WA16511.jpg

भिलाई नगर 08 अगस्त 2024:- ओए-बीएसपी में रफी साहब की स्मृति  में संगीत संध्या का आयोजन   आफिसर्स एसोसिएशन एवं मेटलर्जिकल म्यूजिक मेकर्स के संयुक्त तत्वावधान में रफी के 44 वीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में संगीत संध्या का आयोजन प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया। इस सुरमयी शाम में 18 कलाकारों ने कुल 24 प्रस्तुति देकर शमा बांधा।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता  ज्ञान चतुर्वेदी ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में ओए अध्यक्ष, सेफी चेयरमेन श्री नरेन्द्र कुमार बंछोर उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में ज्ञान चतुर्वेदी, शिखा मोइत्रा, अल्का शर्मा, राजवीर दास, दीपक दास, उषा महेश, अजय लोघें, श्याम शेखर, अंजना विनोद, बिजया राय, संजय मोरे, गरिमा सिन्हा, वैंकट सुब्रमण्यम, संदीप घुले एवं दीपेन्द्र हलधर ने मनमोहक प्रस्तुति दी।

इस कार्यक्रम का संचालन सतीश जैन ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन परविन्दर सिंह के द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में तुषार सिंह, ज्योति प्रकाश शर्मा, राकेश सिंह ठाकुर, डॉ. नचिकेत दीक्षित, राकेश अस्थाना, अजित यादव एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


scroll to top