तीन नए कानून के संबंध में नेवई थाना परिसर में लोगों को जागरूक किया गया…..

IMG-20240701-WA1003.jpg

भिलाई नगर 02 जुलाई 2024:- दुर्ग जिले के नेवई थाना परिसर में नए कानून के संबंध में 01 जुलाई को थाना परिसर में आयोजित समारोह में दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर, रिसाली नगर निगम के महापौर शशि सिंन्हा , सभापति केशव बंछोर  वरिष्ठ भाजपा नेता प्रितपाल बेल चंदन के उपस्थिति में  आयोजित समारोह में लोगों को तीन नए कानून के संबंध में जागरूक किया गया।

थाना प्रभारी  निरीक्षक आनंद शुक्ला के द्वारा 01 जुलाई 2024 से लागू हो रहे तीन नए कानून के संबंध में गणमान्य नागरिक जन/ जन प्रतिनिधि गण/वरिष्ठ जन/व्यापारी बंधुओं/ नेवई के  नागरिक गण, एवं आसपास के ग्रामों के वरिष्ठ जन और युवा साथियों इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के साथियों की उपस्थिति में सभी तीन नए कानून भारतीय न्याय सहिंता, नागरिक सुरक्षा सहिंता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संबंध में विस्तृत रुप से कानूनी जानकारी दी गई, ।

निरीक्षक थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह के द्वारा उपस्थित सभी नागरिकों को नये कानून प्रक्रियाओं जैसे जीरो पर एफ आई आर दर्ज कराना, इलेक्ट्रॉनिक साधनो का उपयोग कर मोबाईल वाट्सअप व ई मेल अन्य संचार साधनो के जरिये सूचना भेजने एवं कथन दर्ज कराना तथा पुलिस की कार्यवाही एवं जनता के कानूनी अधिकार आदि के संबंध में विस्तृत रुप से जानकारी दि गई साथ ही नए काननों में हुए संसोधन के संबंध मेंबताया गया।

इस अवसर पर उपस्थित दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर, रिसाली नगर निगम की महापौर शशि सिंन्हा, सभापति केशव बंछोर, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रितपाल बेल चंदन ने संबोधित करते हुए नए कानून के संबंध में लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रक्रिया से न्याय जल्दी मिलेगा और पुलिस की जबाबदारी बढेगा।

उपरोक्त बैठक में नेवई के सहायक उप निरीक्षक राजकुमार कंवर, रिटायर्ड निरीक्षक जोध सिंह सग्गू, रंग बहादुर सिंह सूरज पांडेय, क्षेत्र के पार्षद गण वरिष्ठ नागरिक स्कूल के प्राचार्य रिटायर्ड पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित थे।


scroll to top