भिलाई नगर 15 जनवरी 2025:- महादेव आनलाइन सट्टा मामले में फरार आरोपी रविकांत मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में फरार गोविंदा चौहान की तलाश की जा रही है। पुलिस रवि का पुलिस रिमांड लेगी इसके बाद उससे आगे की पूछताछ की जाएगी कि उसे ऑनलाइन सट्टा की आईडी किसने दी।


सुपेला थाने से मिली जानकारी के मुताबिक रविकांत मिश्रा और गोविंदा चौहान के खिलाफ सितंबर 2024 में मामला दर्ज किया गया था। तब से दोनों आरोपी फरार थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि रविकांत मिश्रा और गोविंदा चौहान दोनों भिलाई में ही छिपकर रह रहे हैं। इतना ही नहीं रवि मिश्रा ने फरारी के दौरान ही एक लड़की से सगाई तक कर ली है। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई। मंगलवार देर रात सुपेला पुलिस की एक टीम रविकांत मिश्रा के फ्लैट में पहुंची और उसे वहां गिरफ्तार कर थाने ले गई। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि उसे आज शाम कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड में लिया जाएगा।



उल्लेखनीय है कि रविकांत मिश्रा और गोविंदा चौहान कुछ समय पहले तक एक मध्यम वर्ग परिवार के लड़के थे। इसके बाद दोनों ने एक न्यूज पोर्टल खोला और फिर उसकी आड़ में महादेव आईडी का संचालन करवाने लगे। देखते ही देखते कुछ महीने के अंदर ही दोनों के पास खुद का मकान फ्लैट, थार और स्कार्पियो गाड़ी आ गई। महंगी बाइक आ गई। इतना ही नहीं उनके खाते में 1 करोड़ 65 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन भी पाया गया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 420 का मामला दर्ज किया था।





सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
26.09.2024 को प्रार्थी धीरज महतो थाना आकर
आरोपीगण गोविंदा चौहान एवं रविकांत मिश्रा व्दारा प्रार्थी एवं गवाहन मुकेश ताण्डी को लालच देकर इनका
आई.डी.एफ.सी. बैंक में खाता खुलवाकर खाते मे आरोपीगण गोविंदा चौहान एवं रविकांत मिश्रा द्धारा अपनी
सीम दी जो इनके द्धारा खोले गये खाते में लिंक करवायी गयी थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्र 1026/24
धारा 318(4),319(2),61(2),111 बीएनएस दर्ज कराया गया कि विवेचना दौरान सीम का उपयोग आरोपीगणों
द्धारा आई.डी प्राप्त कर अवैध आई.डी के माध्यम से संचालित ग्रुप द्धारा उपरोक्त आई.डी के माध्यम से


अवैध ऑनलाईन सटटा का संचालन कर धर्नाजन करन े के लिये अपने एवं प्रार्थी व गवाह मुकेश ताण्डी के
आई.डी.एफ.सी बैंक के खातों का उपयोग किया जाता रहा। आरोपीगण गोविंदा चौहान एवं रविकांत मिश्रा
अपराध पंजीबद्ध होने के पश्चात फरार हो गये। आरोपीगणो के द्धारा वेब पोर्टल पर रोजनामचा एवं खबर
छत्तीसगढ के नाम से समाचार चलाया जाता था और वेब पोर्टल के आड में अवैध रूप से ऑनलाईन गेमिंग
एप के माध्यम से अवैध रूप से धन अर्जन करने के लिये अपने एवं प्रार्थी व गवाह के खातों का उपयोग
किया गया। आई.डी के माध्यम से गेि मंग एप मंे उपयोग किये जा रहे तथाकथित कई खातां का डिटेल
प्राप्त किया गया है। जिसमें आरोपीगणों द्धारा अन्य आरोपी के साथ मिलकर अवैध रूप से करोडों का
लेनदेन किया जाना पाया गया।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा धोखाधडी करने वालो के विरूद्ध त्वरितकार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई)
सुखनदंन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में





आरोपीगणों की पता तलाश लगातार की जा रही थी। 14.01.2025 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त
होने पर आरोपी रविकांत मिश्रा को जुनवानी रोड मे अवैध रूप से खरीदी गईं थार सीजी 07 सी.एस 7739
में मिला जिसे घेराबंदी कर हिरासत मे लेकर पुलिस थाने लाया गया। आरोपी से अवैध खातों एवं अवैध
सीम के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी रविकांत मिश्रा ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुये
प्रकरण मे गोविंदा चौहान की संलिप्तता बताई है प्रकरण मे आरोपीगणों द्धारा प्रार्थी एवं गवाहों को खाता मे
लिंक कराने के लिये दी गई सीम की एवं अवैध अर्जित संपत्तियों की जप्ती हेतु न्यायायल से आरोपी रविकांत मिश्रा को 15.01.2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय दुर्ग में पेश कर पुलिसरिमांड हासिल की गई है। विवेचना जारी है। विधिवत साइबर सेल मदद से पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र कर अवैध संपत्तियों की जप्ती की कार्यवाही की जानी है।इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा उप. निरी मनीष बाजपेयी प्र.आर. प्रकाश् चंद तिवारी, प्र.आर. उपेन्द्र सिंह एवं आर.राजू राणा का विशेष योगदान रहा।



