एसबीएस हॉस्पिटल को मिला धनवंतरी सम्मान……डायरेक्टर इन्द्रजीत सिंह छोटू ने ग्रहण किया स्मृति चिन्ह
भिलाई नगर 22 सितंबर 2024:- । स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एसबीएस (सरदार बीरा सिंह) मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल महज तीन साल में ही इस हॉस्पिटल को एक निजी न्यूज चैनल ने धनवंतरी सम्मान में नधावा है। डायरेक्टर इन्द्रजीत सिंह छोटू ने एक समारोह में सम्मान प्राप्त किया।
समाजसेवा में हमेशा आगे रहे स्व सरदार बीरा सिंह का सपना था कि में एक ऐसा आपताल बनाए जिससे गरीब और श्रमिक वर्ग के लोगों को कम दामों में अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल सकें ताकि कोई भी गरीब परिवार इलाज के लिए कर्ज में न हुवे। स्य वीरा सिंह के निधन के बाद उनके बेटे इंद्रजीत सिंह ने अपने पिताजी के सपने को पूरा करने उनकी स्मृति में ही पावर हाउस मार्केट रोड़ के किनारे चेरिटेबल अस्पताल शुरू किया।
20 बिस्तर से शुरू हुए इस अस्पताल में जहां शहर के अन्य अस्पतालों के मुकाबले काफी कम दाम में इलाज व दवाइयां मुहैया कराई जाती है। यही आयुष्मान कार्य के जरिए अधिकांश लोगों का फ्री में ही इलाज किया जाता है। इतना ही नहीं कैजुअल्टी की सुविधा के साथ साथ 24 घंटे फ्री एंबुलेंस सुविधा भी है ताकि मरीच को किसी भी वक हॉस्पिटल लाया जा सकें।
हॉस्पिटल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स समय समय पर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। वहीं इस अस्पताल में अयलिसिस की भी विशेष सुविधा दी गई है ताकि मरीजों को महगे अस्पतालों के चक्कर न काटने पड़ें। हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीत सिंह छोटू का मानना है कि बीमारी ऐसी चौन है कि परिजन कर्जा लेकर भी अपनों का इलाज कराते हैं लेकिन उनकी कोशिश है कि उनके अस्पताल में आए मरीज के परिजनों के सामने या स्थिति न आए।
कई ऐसे मौके भी आते जब परिजनों के पास फीस तक पैसे नहीं होते, ऐसे मरीजों को लौटाने की बजाए अस्पताल मैनेजमेंट उनका फ्री में ही इलाज करता है। यहां तक कि अस्पताल में मरीजों के साथ-साथ उनके परिजनों को सुबह के नाश्ते से लेकर रात का भोजन तक फ्री में दिया जाता है। ताकि वे टेंशन फ्री होकर अपने मरीज का इलाज जाररानी से करा सकें।
भिलाई नगर 16 जनवरी 2023:! सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र का स्टील मेल्टिंग शॉप-2 निरन्तर नए कीर्तिमान बना रहा है। एसएमएस-2 के हाई स्पीड कास्टर क्रमांक-6 ने एक बार फिर 15 जनवरी 2023 को सिंगल सीक्वेंस में 52 हीट का नया रिकॉर्ड बनाया, जबकि इस टंडिश के…
भिलाईनगर 24 फरवरी 2023 / रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए महाअभियान चलाया जा रहा है। भिलाई निगम की टीम सभी जोन क्षेत्रों में तिथि वार आवारा पशुओं को पकड़ने…
छत्तीसगढ़ दिव्यांग क्रिकेट संघ (CDCA) द्वारा राज्य टीम चयन ट्रायल का सफल आयोजन भिलाई नगर 30 नवम्बर 2025:- छत्तीसगढ़ दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन (CDCA) द्वारा आज 30 नवम्बर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांग पुरुष क्रिकेट टीम…
भिलाई नगर 11 फरवरी 2024 :- श्री अरविंद योग साधना केंद्र भिलाई में 10 फरवरी 2024 को प्रदेश स्तरीय प्रथम अरविंद महिला पाठ चक्र सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस महती कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में…