दुर्ग पुलिस के चर्चित चेहरों पर पड़ी एसएसपी की वक्रदृष्टि
तीन एएसआई, दो हवलदार और नौ सिपाही लाइन अटैच
भिलाई नगर 17 मई 2025:- दुर्ग पुलिस के चर्चित चेहरों पर पड़ी एसएसपी की वक्रदृष्टि तीन एएसआई, दो हवलदार और नौ सिपाही लाइन अटैच किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज 03 सहायक उप निरीक्षक, 02 प्रधान आरक्षक/ 09 आरक्षक को प्रशासनिक आधार पर अस्थाई तौर पर अग्रिम आदेश पर्यन्त तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर रक्षित केन्द्र दुर्ग में पदस्थ किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने ACCU में तैनात पूर्ण बहादुर , भिलाई नगर के शामित मिश्रा, यातायात में विनोद सिंह, के अलावा प्रधान आरक्षक सुपेला से 288 जसपाल सिंह ,ACCU से 1451 चंद्रशेखर बंजीर ,ACCU आरक्षक 1218 अनूप शर्मा,801 संतोष गुप्ता,नेवई से 483 शमीम खान,ACCU से 523 पन्ने लाल, छावनी से 247 अमित दुबे,बोरी से 164 जुनैद सिद्दीकी, बोरी/संबंध ACCU 1650 खुर्रम बख्श,ACCU 789 विक्रांत यदु,1595 शहबाज खान का तबादला पुलिस सुरक्षित केंद्र दुर्ग में किया गया है।




