भिलाई नगर 25 अगस्त 2024:- शहर के युवा पत्रकार जे.एम.ताडी को अखिल भारतीय उड़िया समाज की संपन्न बैठक में सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ प्रदेश का अध्यक्ष चुन लिया गया है अध्यक्ष चुने जाने पर उड़िया समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है
अखिल भारतीय उड़िया समाज की बैठक शुक्रवार को सुपेला में संपन्न हुई। जिसमें समाज के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।इस दौरान समाज में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चा हुई। जिसमें जेएम तांडी को समाज का प्रदेश अध्यक्ष बनाने समाजिक लोगों ने निर्णय लिया।








सभी समाज के लोगों ने एक होकर जेएम तांडी को समाज का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया। बैठक में राजेन्द्र नाग, अर्जुन कुमार, दीनबंधु तांडी, तरुण निहाल, दया निधि विभार, रतन तांडी, आशीष नंदा ,अर्जुन विभार, शंकर निहाल,संजय सोनवानी, धर्मेन्द्र सिक्का, लखपति सोना मौजूद थे।









युवा पत्रकार जे एम ताडी को अखिल भारतीय उड़िया समाज का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर अशोक पंडा, वीरेंद्र सतपथी, सत्यवान नायक, बसंत प्रधान ,डी के साहू, अधिवक्ता सुभाष सतपथी, संतोष मलिक, ने बधाई दी है Steel city on line परिवार ने भी जे एम ताडी को बधाई दी है।





