थाना बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही उप सरपंच हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने वाले अधिकारी/कर्मचारी, स्थानीय नागरिक सम्मानित पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।
सम्मानित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, SDOP चांपा यदुमणि सिदार, जिला सेनानी योगिता साहू भी रहे उपस्थित

जांजगीर-चांपा 12 सितंबर 2025:- पुलिस ने अपने परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सूझबूझ का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए थाना बिर्रा के ग्राम करही उप सरपंच की हत्या की गुत्थी सुलझा ली। मृतक का शव ढूंढ निकालने से लेकर आरोपी की गिरफ्तारी तक की जटिल प्रक्रिया में सफलता हासिल करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि –पुलिस केवल कानून-व्यवस्था की संरक्षक नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और विश्वास की धुरी है। ऐसे कठिन मामलों में पुलिस और नागरिकों का सामूहिक सहयोग ही हमें न्याय दिलाने और अपराधियों को पकड़ने में सफलता दिलाता है।

नागरिकों का योगदान भी सराहा गया
इस पूरी कार्यवाही में स्थानीय नागरिकों ने भी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग दिया। उन्होंने अपनी जिम्मेदार नागरिकता का परिचय देते हुए न केवल मृतक परिवार के लिए न्याय की राह आसान बनाई, बल्कि समाजहित और जनहित में अपना समय और अनुभव भी साझा किया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसे सहयोगी नागरिक भी वास्तविक मायने में समाज के प्रहरी हैं। उनके साहस और सहभागिता ने पुलिस की कार्यवाही को और अधिक सशक्त बनाया।

बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारियों, अधीनस्थ कर्मचारियों और सम्मानित नागरिकों ने यह भी साझा किया कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस किस तरह से और प्रभावी परियोजनाएँ लागू कर सकती है। पुलिस अधीक्षक ने सभी सुझावों का स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि समाज और पुलिस के बीच संवाद और विश्वास ही अपराध रोकथाम की सबसे बड़ी ताकत है।

सम्मानित पुलिस अधिकारी कर्मचारियों का नाम
निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण
निरीक्षक सुभाष चौबे थाना प्रभारी सारागांव
निरीक्षक जय कुमार साहू थाना प्रभारी बिर्रा
उप निरीक्षक के.पी. सिंह थाना प्रभारी बम्हनीडीह
सउनि मुकेश पाण्डेय थाना बिर्रा
प्र.आर. अजय चतुर्वेदी SDOP कार्यालय चांपा
प्र.आर. अनिल अजगल्ले थाना बिर्रा
आरक्षक रघुवीर यादव थाना बिर्रा
आरक्षक सनोहर जगत थाना बिर्रा
आरक्षक भुनेश्वर साहू थाना बिर्रा
आरक्षक (चा) दशरथ केंवट SDOP कार्यालय चांपा
सैनिक/नायक नरेश सिंह सिदार
सैनिक कृष्ण कुमार साहू
सैनिक मुकेश कुमार रात्रे
सैनिक हरि प्रसाद पटेल
सैनिक दिलदार सिंह कंवर
सैनिक फिरत राम कंवर।



