नववर्ष पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब…. आराध्यों का दर्शन पूजन कर लोगों ने की साल के पहले दिन की शुरुआत…. प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 9 हनुमान मंदिर, साईं मंदिर सेक्टर 6 व कुम्हारी, मां जगदंबा मंदिर सेक्टर 07 में भारी भीड़ जुटी…

IMG-20260101-WA1036.jpg

नववर्ष पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
00 आराध्यों का दर्शन पूजन कर लोगों ने की साल के पहले दिन की शुरुआत
00 प्राचीन शिव मंदिर सहित सेक्टर 9 हनुमान मंदिर, साईं मंदिर सेक्टर 6 व कुम्हारी , मां जगदंबा मंदिर सेक्टर 7 में भारी भीड़ जुटी

भिलाई नगर 01 जनवरी 2026:- नववर्ष पर आज ट्विन सिटी और इसके आसपास के मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने आराध्य देवी देवताओं के दर्शन और पूजन कर नए साल के पहले दिन की शुरुआत की। भिलाई – चरोदा के देवबलोदा स्थित प्राचीन शिव मंदिर, भिलाई टाउनशिप के सेक्टर 9 हनुमान मंदिर, सेक्टर 6 के सिर्डी साईं मंदिर, कुम्हारी के साईं धाम , मां जगदंबा मंदिर महाराणा प्रताप भवन परिसर सेक्टर 7 ,बैकुंठ धाम कैंप 2 शारदा पारा सहित शहर के अन्य मंदिरों में सुबह से ही भारी भीड़ जुटी रही।


अंग्रेजी नववर्ष पर भिलाई – दुर्ग में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। पुराने वर्ष को लोगों ने अपने अपने अंदाज में जश्न मनाते हुए देर रात विदाई दी। वहीं आज नववर्ष के पहले दिन ज्यादातर लोगों ने मंदिरों में जाकर अपने आराध्य देवी देवताओं का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। भिलाई – चरोदा नगर निगम क्षेत्र के देवबलोदा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में नए साल के पहले दिन स्थानीय के साथ साथ अन्य शहरों से भी पूजा अर्चना करने श्रृद्धालुओं की खासी भीड़ जुटी। लोगों ने कतारबद्ध होकर बारी – बारी से मंदिर के गर्भगृह में स्थित स्वयंभू शिवलिंग का दर्शन और अभिषेक पूजन किया।

भिलाई टाउनशिप के सेक्टर 9 हनुमान मंदिर के प्रति भी नए साल के पहले दिन जबरदस्त श्रृद्धा देखने को मिली। लोग सुबह से ही इस मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। संकट मोचन हनुमान जी का दर्शन और पूजन करने श्रृद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिली। सेक्टर 6 स्थित साईं मंदिर में भी नववर्ष के पहले दिन आस्था और विश्वास का जनसैलाब उमड़ पड़ा। साईं बाबा का दर्शन और पूजन कर श्रृद्धालुओं ने वर्ष 2026 के शुभ और मंगलकारी होने की कामना करते हुए एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी।

कुम्हारी के साईं धाम और महामाया मंदिर, दुर्ग के चंडी मंदिर, सुपेला और भिलाई – 3 के शीतला मंदिर तथा चरोदा बस स्टैंड पर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भी नववर्ष के पहले दिन दर्शनार्थियों की भीड़ जुटी रही।


scroll to top