केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर किया स्वागत

IMG-20250622-WA0431.jpg

केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर किया स्वागत….

रायपुर 22 जून 2025:-  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार 22 जून को दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। रायपुर विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन और डीजीपी अरुण देव गौतम ने उनका स्वागत किया।

केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर आज स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री  अरुण साव, वन मंत्री  केदार कश्यप, विधायक  धर्मलाल कौशिक,  किरण देव,  अमर अग्रवाल,  पुरंदर मिश्रा,  अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब , मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक  अरुण देव गौतम, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव  मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह उपस्थित थे।

नया रायपुर के सेक्टर-2 में 40 एकड़ भूमि पर बनने वाले NFSU कैंपस और अत्याधुनिक फॉरेंसिक लैब की परियोजना का भूमिपूजन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इस परियोजना की लागत ₹350 से ₹400 करोड़ के बीच होगी। इस विश्वविद्यालय से जुड़ी पढ़ाई की शुरुआत इस शैक्षणिक सत्र से ट्रांजिट कैंपस के जरिए की जाएगी।

फॉरेंसिक साइंस की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए यह संस्थान न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे मध्य भारत के लिए एक प्रमुख शोध और न्यायिक सहायता केंद्र बनेगा। इससे युवाओं को शिक्षा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।

भारतीय न्याय संहिता (BNS), BNSS और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के लागू होने के बाद फॉरेंसिक जांच अब अधिक अनिवार्य हो गई है, जिससे इस संस्थान की उपयोगिता और भी बढ़ गई है।


scroll to top