दुर्ग 27 नवंबर 2023 :- सिक्खों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी की 554 वीं जयंती सोमवार को शहर में सिक्ख समाज ने पूरे उत्साह के साथ मनाई। इस अवसर पर स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। जहां सुबह से ही गुरुग्रंथ साहेब के दर्शन के लिए सिक्ख समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों की कतारें लगी रही। अखंड पाठ की समाप्ति उपरांत हुजूरी रागी जत्था द्वारा भजन-कीर्तन के माध्यम से गुरुनानक देव जी के मानवता के संदेशों को दोहराया गया।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग में हर्ष के साथ मनाया गया गुरु नानक देव जी का 554 प्रकाश पर्व।गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सेवादार अरविन्दर सिंह खुराना ने बताया आज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग में सुबह 03बजे से ही गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की तैयारी चालू कर दी जाती है।सुबह 4 बजे से ही संगत पूरे समाज के लिए लंगर बनाने की तैयारियों में लग जाती है।8.30 बजे सुबह श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई 9 बजे सुबह हजूरी रागी जत्था भाई प्रताप सिंह जी ने कीर्तन किया उपरांत हम चाकर गोबिंद के बच्चो ने कीर्तन किया इस्तरी सत संघ की बीबियो ने भी कीर्तन कर संगत को निहाल किया।


उसके उपरांत पटियाला से आये भाई मनमिंदर सिंह भई दलजीत सिंह साहिब ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
ज्ञानी ओम वीर सिंह ने संगत को गुरु नानक देव जी की जीवनी के बारे में कथा की। इसके उपरांत कई सेवादारों को जो बढ़ चढ़ कर गुरु घर की सेवा करते है उन्हें सरोपा एवं मोमेंटो दे कर उनका सम्मान किया इस उपलक्ष् में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल
पूर्व विधान सभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय,SP राम गोपाल गर्ग, एसडीएम महेश रावते, महापौर धीरज बाकलीवाल,पार्षद मनदीप भाटिया,फ़तेह सिंह भाटिया,पार्षद राज कुमार नारायणी,
संजय कोहले शामिल हुए गुरु जी का आशीर्वाद लिया उपरांत संगत को बधाई दी आज गुरुद्वारा साहिब में लगभग 7 से 8 हज़ार संगत के लिए लंगर की तैयारी की जाती है जिसमे हर जाति के एवं हर वर्ग के लोग आकर लंगर ग्रहण करते है।रात में भी कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहता है जिसमे बच्चे कीर्तन करते है हजूरी जत्था भाई प्रताप सिंह एवं भाई मनमिंदर सिंह भाई दलजीत सिंह कीर्तन कर के संगत को निहाल करेंगे रात 12 बजे तक कार्यक्रम चलेगा उपरांत आतिशबाजी होती रही ।
आज के कार्यक्रम में जातिंदर सिंह लब्बे,सुखदेव सिंह राजू,इंद्रपाल सिंह भाटिया, सतबीर सिंह भाटिया,जसप्रीत सिंह भाटिया , भूपिन्दर सिंह कुक्कू, महेंदर सिंह खालसा ,सिकंदर सिंह सेखो,महेंदर सिंह भोई,सतपाल सिंह,अजमेर सिंह, मखन सिंह,
इस्तरी सत् संघ की प्रधान सेवादार सतनाम कौर विरदी और उनकी टीम हम चाकर गोबिंद के हरविंदर सिंह, संदीप सिंह कोंडल, सिमरन जीत सिंह, हर्ष सिंह,दुर्ग ट्रक मालिक संग के अध्यक्ष गुरदीप सिंह राजा ,सिंघारा सिंह सोडी, देवेंदर सिंह, परमजीत सिंह लाँगरी,बनता सिंह,रघुवीर सिंह, महिंदर सिंह भुई, बचन सिंह नागपाल, कमलजीत सिंह जेडी, अमृतपाल सिंह भामरा एवं कई सेवादारों ने आज के कार्यक्रम में सेवा दी और कार्यक्रम को सफल बनाया।गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ने सभी सेवादारों का एवं समूह संगत दुर्ग का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।











