वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर ’’विजयदशमी पर्व’’ के उपलक्ष में आमजनों के गुम हुए कीमती मोबाइल किए गए वितरित।
एसीसीयू (साइबर सेल) व बिलासपुर पुलिस के सभी थानों के द्वारा आम जनों के गुम हुये 100 नग मोबाईल कीमती लगभग 16 लाख रूपये बरामद कर संबंधितो को सौपा गया!

बिलासपुर 2 अक्टूबर 2025 :- पुलिस द्वारा विगत माह भी 200 से अधिक गुम मोबाईल रिकवर कर संबंधितो को किये गये थे वापस। बिलासपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में मोबाईल गुमने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा गुम मोबाईल तलाश कर संबंधितो को वापस करने के निर्देश दिये गये थे। निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण व एसीसीयू) अनुज कुमार के मार्गदर्शन में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर के अधिकारी कर्मचारियो द्वारा चेतना अभियान चलाकर छत्तीसगढ के विभिन्न जिलो सहित मध्य प्रदेश, झारखण्ड, उडीसा एवं महराष्ट्र से करीब 100 नग मोबाईल बरामद किया गया
जिसे आज 02.10.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा मोबाईल धारको को वापस किया गया । वापस किये गये मोबाईल की कीमत लगभग 16 लाख रू है। गुमे हुये मोबाईल वापस पाने की आस छोड चुके व्यक्तियो को जब उनका मोबाईल वापस किया गया तो वे लोग काफी खुश हुये और बिलासपुर पुलिस के इस चेतना अभियान की सराहना करते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह सहित बिलासपुर पुलिस के सभी अधिकारी कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



कार्यक्रम के दौरान एसीसीयू बिलासपुर में पदस्थ उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी द्वारा वर्तमान में प्रचलित सायबर ठगी के नये प्रारूप डिजीटल अरेस्ट, सेक्सटार्सन (वीडियो कॉलिंग के माध्यम से), वॉट्सएप्प की डी.पी. बदलकर ठगी करने, बिटकॉईन, दुरिजम प्लॉन के नाम पर, कस्टमर केयर के नाम पर, ऑनलाईन लोन एप्प व अन्य तरीको से किये जाने वाले अद्यतन ठगी के बारे में जानकारी एवं बचने के उपाय साझा किये गये। गुम हुये मोबाईल चेतना अभियान में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक अजहरउद्दीन प्र.आर. आतिश पारिक, राहुल सिंह, आरक्षक राघवेन्द्र साहू, प्रशांत राठौर, प्रशांत सिंह, विकास राम, मुकेश वर्मा, सतीश भारद्वाज, नवीन एक्का व ए.सी.सी.यू. की सम्पूर्ण टीम की महत्वपुर्ण भूमिका रही।


