गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक बेसिक स्कूल परेड ग्राउण्ड बेमेतरा में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बेमेतरा पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों को किया सम्मानित।
बेमेतरा, 27 जनवरी 2026 :- 26 जनवरी को 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के द्वारा बेमेतरा विधायक दीपेश साहू एवं जिले के कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री प्रेमलता पदमाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, बेमेतरा नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा व अन्य जनप्रतिनिधि तथा जिले के गणमान्य नागरिकों, स्कूली बच्चों, शिक्षक/शिक्षिकाओं, मीडिया बंधुओं की उपस्थिति में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बेमेतरा पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, उप निरीक्षक शैल शर्मा, सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम, उदलराम टांडेकर, आरक्षक वासुदेव साहू, नुरेश वर्मा, पांची लाल साहू, विजेन्द्र टंडन, नेम सिंह राजपूत, अर्जुन ध्रुव, राजेन्द्र साहू एवं पुरूषोत्तम कुंभकार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।












