विजयादशमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 20 वीं वाहिनी परिसर में की गई शस्त्र पूजन….

सेनानी मनीषा ठाकुर ने शस्त्रों की विधि-विधान से पूजा कर सुख-शांति की कामना की

महासमुंद 03 अक्टूबर 2025:- विजयादशमी के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 20वी वाहिनी परिसर में विजयादशमी (दशहरा) के अवसर पर शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। शस्त्र पूजन में सेनानी मनीषा ठाकुर द्वारा माता दुर्गा जी की पूजा एवं शस्त्रों की पूजा मंत्र उच्चारण के साथ की गई। 20वीं वाहिनी के आला अफसरों से लेकर आरक्षक तक शस्त्र पूजा में हिस्सा लेकर शस्त्रों की पूजा कर माता से आशीर्वाद लिया।
दशहरा के दिन वाहिनी परिसर में शस्त्र पूजा के लिए विशेष इंतजाम किया गया था। शस्त्र पूजा में मॉं भवानी का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है ताकि बुराई का अंत कर अच्छाई पर जीत प्राप्त की जा सके। पूजा की परंपरा विधि विधान से संपन्न हुआ सेनानी मनीषा ठाकुर ने समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को विजयादशमी की शुभकामनाए दी





इस अवसर पर प्लाटून कमांडर खिलानंद साहू, हजारीलाल साहू, सब इंस्पेक्टर पूरन सिंह, एमटी से रितेश रामटेके तथा समस्त वाहिनी के अधिकारी ओर कर्मचारी उपस्थित रहे




