यातायात सडक सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन डीपीएस स्कूल रिसाली में कुल-950 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।
? स्पर्श हास्पिटल के डॉक्टरों द्वारा कुल-90 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
? परिवहन विभाग द्वारा कुल-105 लर्निंग लायसेंस बनाया गया।
? कृष्णा पब्लिक स्कूल के कुल-224 छात्राओं एवं शिक्षक द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन एवं यातायात नियमों के संबंध में जानकारी प्रदाय की गई।
? चौक चौराहो में कुल-1500 वाहन चालको को यातायात नियमों की जानकारी, पाम्पलेट एवं समझाईस दी गई।
? पटेल चौक दुर्ग में थर्ड जेन्डर द्वारा कुल-1250 आम नागरिकों को यातायात नियमों जानकारी दी गई।
? भिलाई-03 क्षेत्र में स्कूलो में जाकर स्कूली छात्र छात्राओ को दी गई यातायात नियमों की जानकारी।
? टोल प्लाजा में भारी वाहनों पर स्टीकर एवं रेडिमय लगाया गया।
? गुरूद्वारा चौक में वाहन चालको का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
? एनसीसी के छात्र छात्राओ द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
? ई-रिक्शा के माध्यम से सभी जोन में सडक सुरक्षा संदेश पहुचाया जा रहा है।

IMG-20230112-WA1008.jpg

भिलाई नगर 12 जनवरी 2023:! सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन 12जनवरी की शुरुआत दिन गुरूवार को डीपीएस स्कूल रिसाली से की गई जिसमें प्रातः 8 बजे विद्यालय परिसर में उपस्थित 950 छात्र छात्राओं एवं शिक्षको को उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीठाकुर के द्वारा यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाकर पालन करने हेतु समझाईस दी गई साथ ही पाम्पलेट वितरण किया गया।

यातायात मुख्यालय नेहरू नगर में लगे प्रदर्शनी स्थल पर स्पर्श हास्पिटल के कर्मचारी डोमन सिंह, बबीता, भारती के द्वारा कुल-90 लोगो का बीपी, शुगर का परीक्षण किया गया जिसमें स्वस्थ पाये गये इसी प्रकार आरटीओ द्वारा आम नागरिकों के लायसेंस बनाने हेतु निःशुल्क कुल-105 लोगो का लर्निग लायसेंस बनाया गया। साथ ही कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई के शिक्षिका श्रीलेखा सुधीर, व्ही.के तिवारी, सुधीर जोशी, रश्मि नायर अपने कुल-224 छात्र छात्राओं के लेकर उपस्थित हुए

जिन्हे यातायात नियमों के संबंध में प्रआर. राजमणी सिंह द्वारा जानकारी दी गई तथा पण्डाल में लगे प्रदर्शनी का भी छात्र छात्राओं द्वारा अवलोकन किया गया एवं पाम्पलेट वितरण किया गया। चौक चौराहों में दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा कुल-1500 वाहन चालको को यातायात नियमों एवं वाहन चालन के संबंध में जानकारी दी जाकर पाम्पलेट वितरण किया गया। इसी कडी में यातायात पुलिस एवं थर्ड जेण्डर द्वारा पटेल चौक दुर्ग कुल-1500 आम नागरिको को यातायात नियमों का पालन करने समझाईस दी जाकर पाम्पलेट वितरण किया गया।


scroll to top