शराब घोटाले और DMF में एक-एक अधिकारी की गिरफ्तारी…

IMG_20250520_111002-2.jpg

शराब घोटाले और DMF में एक गिरफ्तार एक हिरासत में

रायपुर, 19 फरवरी 2026:-   एसीबी ईओडब्लू ने डीएमएफ और शराब घोटाले में एक व्यक्ति जो गिरफ्तार किया और एक पूर्व अधिकारी को हिरासत में लिया है।

ईओडब्ल्यू सूत्रों ने बताया कि आबकारी विभाग के पूर्व सहायक आयुक्त नवीन कुमार तौमर हिरासत मे लिया गया है।

पूर्व में ईडी ने 27 लाख रूपये के लेन-देन मामले में तोमर के आदमी को पकडा था। उससे पूछताछ और जांच के बाद ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज किया है। अब ईओडब्ल्यू नवीन प्रताप को 3 बजे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड ले सकती है।

वहीं डीएमएफ घोटाले में सतपाल सिंह छाबड़ा को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में DMF घोटाला केस में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने गुरुवार को आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा को गिरफ्तार किया है। EOW ने आरोपी को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट ने सुनवाई के बाद उसे 6 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया है, जहां EOW की टीम अब उनसे 25 फरवरी तक पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी सतपाल सिंह से DMF फंड और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर पूछताछ करेगी।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के मामले में आबकारी विभाग के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर नवीन कुमार तोमर को कथित 27 लाख रुपए के लेन-देन के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने नवीन कुमार तोमर को गुरुवार को स्पेशल कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद, कोर्ट ने उन्हें 28 फरवरी तक EOW की कस्टडी में भेज दिया।

रिमांड पीरियड के दौरान, जांच एजेंसी तोमर से कथित नेटवर्क, फंड फ्लो और उनकी भूमिका के बारे में पूरी तरह से पूछताछ करेगी। एजेंसी ने पूर्व विशेष सचिव एपी त्रिपाठी से भी पूछताछ की।


scroll to top