. खुद के दावों को भौतिक सत्यापन में प्रमाणित नहीं कर पाए निगम उपायुक्त अशोक द्विवेदी….. नगरीय निकाय में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को लेकर भाजयुमो रितेश मिश्रा के नेतृत्व में निगम में विरोध प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन …

IMG-20220927-WA0666.jpg

भिलाई नगर 27 सितंबर 2022 :! भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नगरीय निकाय में व्याप्त मूलभूत समस्याओ को लेकर प्रदेश प्रमुख शासकीय योजना एवं स्वाध्याय मंडल भाजयुमो के नेतृत्व में भिलाई नगर निगम कार्यालय में निम्न मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा सम्पूर्ण निकाय क्षेत्र की सड़कें जीर्ण शीर्ण अवस्था मे है ,भाजयुमो मांग करती है उक्त सड़को का तत्काल संधारण किया जावे।

सतत रूप से निकाय क्षेत्र में गंदे पानी की शिकायतें जनमानस के मध्य से भाजयुमो को प्राप्त हो रही है,भाजयुमो तत्काल खराब पाइप लाइनों को बदलने अथवा पानी टंकियों के सफाई की मांग करती है।
निकाय क्षेत्र पूर्व में भी डेंगू का दंश झेल चुका है,परंतु बड़े खेद का विषय है निगम प्रशासन निकाय क्षेत्र में ना तो फॉगिंग कर रहा हैं ना दवाइयों का वितरण ,भाजयुमो मांग करती है तत्काल निकयक्षेत्र में फॉगिंग करवाई जाए।
क्षेत्र के चौकचौराहे आवारा मवेशियों से अटे पड़े है कैम्प सेक्टर 10 आदि क्षेत्रों में अवैध सुअर पालन का कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा,जिससे क्षेत्र महमाररी फैलने की पूरी संभावना है,भाजयुमो मांग करती तत्काल इनपर कार्यवाही की जाए।


नगरीय निकाय क्षेत्र में गौठानो की स्थिति दयनीय है,चारे से लेकर डॉक्टरी इलाज को गौवंश तरस रहे है।
ज्ञात हो कि शहर में च रही सिटी बसों के स्थानक हेतु चंदूलाल चंद्राकर बस स्थानक सुपेला में सिटी बसों को रखा गया था जो कि भिलाई नगर निगम के अंतर्गत अमानत पर थी जिसके कई तरह के कल पुर्जे के गायब होने की शिकायत्ते प्राप्त हुई ,भाजयुमो मांग करती है उक्त विषय पर तत्काल FIR करवाई जाए एवं जवाबदेह अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही की जाए।

इन छह मांगो लेकर जब भाजयुमो के कार्यकर्ता पहुचे तो अतिरिक्त आयुक्त अशोक द्विवेदी पहले तो स्वयम भैतिक निरीक्षण की बात कही और जब उनके दावे भिलाई नगर कोसा नगर स्थित गोठान को लेकर गलत पाई गई तो बगले झांकते चल पड़े। प्रदेश प्रमुख नितेश मिश्रा में कहा एक गौवंश संरक्षण के नाम पर चल रहे गौठान भ्रस्टाचार का माध्यम बन चुके है एवं जहां गौवंशो के नाम पर शाशसन स्तर भ्र्ष्टाचार चल रहा है जिसका भाजयुमो विरोध करती है।यदि उपरोक्त मांगो पर 15 दिनों के भीतर निकाय प्रशासन ने कार्यवाही नही की तो भाजयुमो कार्यकर्ताओ द्वारा उग्र आंदोलन का आह्वान किया जावेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी निकाय प्रशाशन की।होगी।


प्रदर्शन में प्रमुख रूप से नीतेश मिश्रा प्रदेश प्रमुख शासकीय योजना एवं स्वाध्याय मंडल भाजयुमो, दीपक त्रिपाठी पश्चिम मंडल अध्यक्ष भाजयुमो,ऋषभ दुबे पश्चिम मंडल महामंत्री,हरिओम चौहान जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो,अनुराग ,अभिषेक,अनिल ,राजकुमार,अजय ,दिनेश ठाकुर,प्रश्सन्त मेश्राम,विशाल शुक्ला,विकास ,किशन चौहान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


scroll to top