फतेहपुर / भिलाई नगर 09 अक्टूबर 2025:- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बुलापुर ग्राम के प्रतिष्ठित ब्राह्मण पंडित शिवकुमार तिवारी का गुरुवार 9 अक्टूबर को सुबह 4:00 बजे निधन हो गया वे 75 साल के थे उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार 10 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे गंगा नदी के किनारे बुलापुर जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश में किया जाएगा किया जाएगा ।

पंडित शिवकुमार तिवारी श्रीमती प्रभा देवी के पति आचार्य पंडित संदीप तिवारी, सुदीप तिवारी, प्रदीप तिवारी, श्रीमती रेवती मिश्रा के पिता एवं विमलेंदु तिवारी, पूर्णेदु तिवारी, सुधेंदु तिवारी, सरधेंदु तिवारी के चाचा थे।


पंडित शिवकुमार तिवारी श्री रामभद्र सेवा मंडल सेक्टर 2 भिलाई के संस्थापक पं. प्रेम नारायण शर्मा जी के भाई थे। पंडित शिवकुमार तिवारी के निधन पर श्री रामभद्र सेवा मंडल सेक्टर 2 भिलाई नगर के संचालक मंडल के सदस्य गण एवं पदाधिकारीयों ने दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
Steel city on line परिवार ने भी पंडित शिवकुमार तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है


