संयुक्त ठेका कर्मचारी यूनियन के तत्वाधान में बोरिया गेट पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन

IMG-20240207-WA0676.jpg

भिलाईनगर 8 फरवरी 2024:- 06 फरवरी को प्रातः 08.00बजे से 09.00 बजे तक संयुक्त ठेका कर्मचारी यूनियन के तत्वाधान में बोरिया गेट पर एक घंटे का शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन हुआ

इस प्रदर्शन में भिलाई श्रमिक सभा एच. एम. एस. भिलाई मजदूर सभा एटक स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू सेंटर ऑफ स्टील वर्कर्स यूनियन ऐक्टू शामिल हुए ठेका श्रमिकों की मुख्य मांगे एस 1 ग्रेड का वेतन मान दिया जाय नाइट शिफ्ट करने वाले श्रमिको को नाइट शिफ्ट अलाउंस दिया जाय

ठेका श्रमिकों को संयंत्र के सभी गेटो से प्रवेश की अनुमति दी जाए सभी ठेका मजदूरों को कार्य की गारंटी दी जाय ठेका कंपनी भले बदले पर ठेका कर्मचारी वही होने चाहिए समय समय पर प्रमोशन व इंक्रीमेंट दी जाय सामाजिक सुरक्षा व सामाजिक न्याय प्रदान की जाय व अन्य कई मांगों को लेकर की गई प्रबंधन को चेताया गया कि यदि मजदूरों की उपरोक्त मांगे नहीं मानी गई तो वे अन्य कदम उठाने बाध्य होंगे।

भिलाई श्रमिक सभा की ओर से श्री एच एस मिश्रा श्री देवेन्द्र कुमार सिंह श्री प्रेम सिंह चंदेल श्री जी जोगेंद्र राव श्री राजेश शर्मा श्री जे के गहीने श्री एच एन भारती श्री अशोक पंडा श्री वी के पांडे श्री चिन्न्यया श्री वी के पटेल श्री सीताराम श्री गुलाब सोनी श्री सरफु खान श्री डिकेंद्र यादव श्री एन के सिंह श्री मुकेश कुमार श्री त्रिलोक मिश्रा श्री रमेश पांडे श्री शत्रुघ्न श्री लालदेव श्री गुरमीत सिंह श्री रमेश चंद्र तिवारी श्री राम अयोध्या जी दीनानाथ चौधरी योगेश के साथ अन्य सैकड़ों साथी उपस्थित थे


scroll to top