सीमान्त मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल भिलाई, द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन.....1075 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए - Steel City Online News Portal

सीमान्त मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल भिलाई, द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन…..1075 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए

IMG_20230731_234306.jpg

भिलाई नगर 31 जुलाई 2023, सीमान्त मुख्यालय (विशेष संक्रिया) सीमा सुरक्षा बल भिलाई, छत्तीसगढ़ के महानिरीक्षक इंदराज सिंह की अगुवाई में वृक्षारोपण कार्यक्रम 2023 के तहत पर्यावरण को हरा-भरा व सुरक्षित रखने के संदर्भ में सेक्टर-9, भिलाई में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में सीमा सुरक्षा बल के साथ साथ सेल्यूट तिरंगा संघ, छत्तीसगढ एवं पर्यावरण मि़त्र डिविजन, भिलाई ने भी भाग लिया। इस दौरान 1075 फलदार एवं छायादार पौधे लगाये गये। वृक्षारोपण कार्यक्रम की आम नागरिकों ने काफी सराहना की। ज्ञातव्य है, कि इस वर्ष सीमान्त मुख्यालय एवं इसके अन्तर्गत कार्य करने वाली बटालियनों द्वारा 1,43,000 वृक्षारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है।


सीमा सुरक्षा बल नक्सल अभियान के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी कृत संकल्प है। सीमा सुरक्षा बल हर साल बरसात के मौसम में अपने आसपास के इलाके में वृक्षारोपण का कार्य करती है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरान्त श्री इंदराज सिंह, महानिरीक्षक,

सीमान्त मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, भिलाई ने यह संदेश दिया कि वन एवं पर्यावरण हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है, उन्हें संरक्षित रखना हमारा परम कर्तव्य है। सभी को इसके लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए तथा सभी को अपने आस-पास ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाकर धरा को समृध्द बनाना चाहिए।


scroll to top