PM KANKER VISIT :- कांकेर में बोले नरेंद्र मोदी- कांग्रेस और विकास में 36 का आंकड़ा,….. जहां कांग्रेस रहेगी वहां विकास हो ही नहीं सकता….

IMG_20231102_202355.jpg

कांकेर 2 नवंबर 2023:- छत्तीसगढ़ में भाजपा के समर्थन में जो आंधी चल रही है उसकी एक झलक यहां कांकेर में भी दिख रही है। आप इतनी बड़ी तदाद में हमारे सभी साथियों को आशीर्वाद देने आए हैं मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं।बस्तर की इस पावन धरती से भाजपा के संकल्प के साथ मुझे भी जुड़ने का अवसर मिला है। भाजपा का संकल्प छत्तीसगढ़िया पहचना को सशक्त करने का है। भाजपा संकल्प हर गरीब आदिवासी पिछड़े के हितों की रखा करना है। भाजपा का संकल्प छत्तीसगढ़ को देश के टॉप राज्यों में लाने का है।

गरीब की चिंता भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। हम आपके वर्तमान और आपके भविष्य दोनों की चिंता करते हैं। इसलिए 9 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार ने जो भी योजनाएं बनाई है उनका लक्ष्य एक ही रहा है गरीब का कल्याण | आदिवासी का कल्याण । झुग्गी झोपड़ी और कच्चे मकान का जीवन कितना कठिन होता है यह मैं भली भांती जानता हूं, इसलिए हमने गरीबों को पक्के घर की योजना बनाई। अभी तक देशभर में 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्का घर मिल चुका है। छत्तीगढ़ के लाखो गरीब परिवारों के लिए लाखों घर बनाना तय है। मैं आपको वादा करता हूं, जैसे-जैसे परिवार बढ़ते जा रहे हैं, आपका मोदी उनके लिए घर बनाएगा। लेकिन यहां की कांग्रेस की सरकार पिछले 5 साल में गरीब का घर बनाने में रोड़े अटकाते हैं। उन्हें चिंता है कि गरीब को घर मिल जाएगा तो गरीब का जयजयकार करेगा । इसलिए वे नहीं चाहते हैं कि गरीब का घर बने। मोदी की गारंटी है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनते ही पीएम आवास योजना के काम को और तेज किया जाएगा।

कोरोना इतना बड़ा संकट आया, दुनिया के अनेक देशों में खाने का संकट पैदा हो गया। अपने गरीब भाई बहनों को इस परेशानी से बाहर निकालने की चिंता भी आपके इस सेवक मोदी ने ही की। भाजपा सरकार ने आपके लिए मुफ्त राशन देने वाली योजना बनाई। लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने इस योजना में भी घोटला कर दिया।

आजादी के बाद से कई दशक तक देश में पंचायत से लेकर संसद तक कांग्रेस की ही सरकार रही, लेकिन गरीब के घर शौचालय नहीं बना था। पानी की सुविधा नहीं थी। गैस कनेक्शन और बैंक खाता का सवाल ही नहीं था। यह काम भी आपके आशीर्वाद से मोदी बिना थके कर रहा है।

आप याद रखिए कांग्रेस और विकास में 36 का आंकड़ा है। जहां कांग्रेस रहेगी वहां विकास हो ही नहीं सकता। छत्तीसगढ़ ने भरी हुंकार… अबकी बार भाजपा सरकार।

मेरे परिवारजनों कल ही छत्तीसगढ़ ने अपना स्थापना दिवस मनाया है। छत्तीसगढ़ के लोगों और भाजपा ने साथ मिलकर छत्तीसगढ़ का निर्माण किया । कितनी ही चुनौतियों से लड़ते हुए हमने छत्तीसगढ़ में नई व्यवस्थाएं बनाई। लेकिन जब तक दिल्ली में कांग्रेस की सरकार रही वो यहां की भाजपा सरकार से दुश्मनी निकलाती रही फिर भी हम विकास के नए पथ पर ले गए। अब छत्तीसगढ़ 25 साल का होने वाला है। 25 साल की आयु बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए यह चुनाव सिर्फ विधायक मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं बल्कि यह आपके भविष्य और आपके बच्चों के भविष्य का फैसला करने का चुनाव है।

आपने बीते 5 साल में कांग्रेस सरकार की नाकामी देखी है। इन 5 वर्षों में कांग्रेस के नेताओं के कोठियां उनके बंगले, उनकी कारे इन्हीं का विकास हुआ है। इन 5 वर्षों में कांग्रेस नेताओं के बच्चों और रिश्तेदारों को ही फायदा हुआ है। कांकेर के बस्तर के गरीब दलीत पिछड़े आदिवासी परिवारों को क्या मिला। छत्तीसगढ़ के लोगों को कांग्रेस ने टूटी फूटी सड़के दी है। – दहला स्कूल और अस्पताल दिए हैं। सरकारी दफ्तरों में घुसखोरी का नया रिकार्ड बनाया है।

कांग्रेस शासन में आपको नौकरी की बंदरबांट, हत्या, अपराध, हिंसा यही सब कुछ मिला है। इसलिए तंग आ गया है छत्तीसगढ़ का हर नागरिक । आज पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है आउ नई सहिबों बदल के रहिबो…।

मोदी को आपके स्वास्थ्य की, इलाज पर होने वाले खर्च की

उतनी ही चिंता है। बस्तर से ही मैंने आयुष्मान भारत योजना के

तहत गांव-गांव अच्छे अस्तपाल बनाने के अभियान की

शुरुआत की थी। हेल्थ एडं वेलनेश सेंटर नाम रखा था। लोगों ने

उसका नाम बदलकर लिख दिया आयुष्यमान आरोग्य मंदिर ।

मोदी की गारंटी यानी हर गारंटी पूरा करने की गारंटी।

भाजपा ने आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाया तो कांग्रेस ने उसका भी विरोध किया। कांग्रेस ने आदिवासी बेटी का अपमान किया है। आपको कांग्रेस को इसकी सजा देना है। कांग्रेस की यही मानसिकता है जिसके कारण दशकों तक आदिवासी समाज वंचित रहा। छत्तीसगढ़ में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की भर्ती में आदिवासी आरक्षण में कांग्रेस की भूमिका को आदिवासी समाज नहीं भूल सकता।

ऑल इंडिया मेडिकल के दाखिले में भाजपा ने ओबीसी को आरक्षण दिया है। कांग्रेस ने ओबीसी को धोखा और गाली देने के अलावा कुछ नहीं किया । मुझे भी नहीं छोड़ा। 2013-14 में आया तो कांग्रेस के लोग मुझे इसलिए गाली देते थे क्योंकि मैं ओबीसी समाज से आता हूं। यह कांग्रेस की मानसिकता है।

कांग्रेस कभी नेक नियत से काम नहीं कर सकती। 10 साल पहले केंद्र सरकार में लाखों करोड़ का भ्रष्टाचार किया। लेकिन 10 साल से कांग्रेस केंद्र सरकार में नहीं है। ऐसे में कांग्रेस की तिजोरी खाली हो रही है। इसलिए जहां-जहां राज्य में कांग्रेस की सरकार है। वहां कांग्रेस ये अपने स्वार्थ के लिए लूट रही है। यहां छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने पिछले पांच साल यही किया है। छत्तीसगढ़ में कौन सा खेल चल रहा है। यहां के मुख्यमंत्री के बारे में कहा जाता है। 30 टके कका आपका काम पक्का। ऐसे 30 टके काक वाली कांग्रेस सरकार को अपको बाहर का रास्ता दिखाना है।

छत्तीसगढ़ के धान किसानों की खुशहाली की गारंटी भी भाजपा ही दे सकती है। मेरी गारंटी, पीएम किसान सम्मान निधि योजना से 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपये भाजपा सरकार ने ही दिया है। कोदो – कुटकी जैसे श्री अन्न को देश विदेश के बाजारों भाजपा सरकार पहुंचा रही है।

कांग्रेस के वादे बस्तर के उस मक्का प्लांट की तरह है। सालों पहले कांग्रेस ने मक्का प्लांट का शिलान्यास किया था। मक्का प्लांट से इथेनॉल बनाने की बात कही गई थी। बताओं कका कहां गया हमरा मक्का

5 वर्षों में तेंदूपत्ता संग्रहकों को भी कांग्रेस सरकार ने जमकर लूटा है। भाजपा सरकार बनी तो तेंदूपत्ता खरीदी का विस्तार किया जाएगा। बोनस और दूसरी सुविधाएं भी दी जाएगी।

भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है। नए उद्योग आएंगे। कुछ दिन पहले जगदपुर में नए स्टील प्लांट का लोकापर्ण करने का मुझे मौका मिला था। कांग्रेसी नए बने स्टील प्लांट से चीढ़े हुए हैं अफवाह फैला रहे हैं। बस्तर स्टील प्लांट में एक लाख से ज्यादा रोजगार मिलेगा।

मोदी ने लोगों ने पूछा मेरा एक काम करोगे – आग्रह करता हूं कि जब यहां से वापस जाएं तो हर परिवार में जाएं और कहिए मोदी कांग्रेस बेटा, भाई मोदी कांकेर आया था। मोदी ने आपको जय जोहार कहा है। मैं इसलिए आया हूं 3 दिसंबर का रिजल्ट आएगा। आपके आशीर्वाद से जब भाजपा की सरकार बनेगी तो सीएम का शपथ समारोह के लिए निमंत्रण देने आया हूं।


scroll to top