रायपुर, 12 अगस्त 2025:- शासकीय कार्य में बाधा डालने के अपराध में पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर को गंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज

शोएब के पिता अनवर ढेबर भी शराब घोटाले के आरोप में दो वर्ष से अधिक समय से जेल में है।

बीते 4 अगस्त को केन्द्रीय जेल रायपुर में विचाराधीन बंदी अनवर ढेबर के पुत्र शोएब ढेबर के द्वारा मुलाकात कक्ष में तैनात प्रहरी को धौंस दिखाते हुये गाली गलौज कर अवैधानिक रूप से मुलाकात कक्ष में अपने पिता से मुलाकात करने हेतु शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए जबरन प्रवेश किया था।

इस शोएब ढेबर के विरूद्ध थाना गंज में धारा 296, 329, 211 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। शोएब ढेबर को गिरफ्तार कर प्रकरण में कार्यवाही करने के साथ ही आरोपी के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही कर जेल भेजा गया।
शोएब ढेबर को गिरफ्तार कर प्रकरण में कार्यवाही करने के साथ ही आरोपी के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही कर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी – शोएब ढेबर पिता अनवर ढेबर 26 वर्ष निवासी बैरन बाजार छत्तीसगढ़ कॉलेज के पास थाना सिटी कोतवाली रायपुर।

